न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेंसर बोर्ड से पास हुई ‘लुका छुपी’, 4 कट के साथ मिला यू/ए प्रमाण पत्र, कल होगा प्रदर्शन

निर्माता दिनेश विजन (Dinesh Vijan) और निर्देशक लक्ष्मण उत्तेकर की कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) अभिनीत फिल्म 'लुका छुपी (Luka Chuppi)' को सेंसर बोर्ड (Luka Chuppi Sensor Board) ने यू/ए प्रमाण पत्र देते हुए प्रदर्शन की अनुमति प्रदान कर दी है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 28 Feb 2019 2:19:12

सेंसर बोर्ड से पास हुई ‘लुका छुपी’, 4 कट के साथ मिला यू/ए प्रमाण पत्र, कल होगा प्रदर्शन

इस शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही निर्माता दिनेश विजन (Dinesh Vijan) और निर्देशक लक्ष्मण उत्तेकर की कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) अभिनीत फिल्म 'लुका छुपी (Luka Chuppi)' को सेंसर बोर्ड (Luka Chuppi Sensor Board) ने यू/ए प्रमाण पत्र देते हुए प्रदर्शन की अनुमति प्रदान कर दी है। यह फिल्म अपने शुरूआती दौर से अपनी यूनिक कहानी की वजह से सुर्खियों में रही है। सेंसर बोर्ड ने निर्माताओं से इस फिल्म में 4 कट लगाने को कहा है साथ ही कुछ संवादों को म्यूट करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

luka chuppi,lula chuppi sensor board,kartik aaryan,kriti sanon,luka chuppi first day collection,luka chuppi release,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

खबरों की मानें तो सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्न सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) की ओर से इस फिल्म से 3 ऑडियो और 1 विजुअल को बदलने और हटाने के निर्देश मिले हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार फिल्म में गाली वाले कुछ शब्दों को म्यूट और बदलने के अलावा सेंसर बोर्ड ने फिल्म उस दृश्य पर आपत्ति जताई है जिसमें हाथों की हरकतों के साथ ‘मुझे भी चाहिए. . .’ संवाद भी सुनाई पड़ रहा है। सेंसर बोर्ड ने निर्माताओं से इस सीन को बदलने का निर्देश दिया है। इसके अलावा सेंसर बोर्ड ने निर्माताओं को हिन्दी में डिस्क्लेमर दिखाने को भी कहा है।

गौरतलब है कि यह फिल्म 1 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म के जारी हुए ट्रेलर में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की केमिस्ट्री कमाल की नजर आ रही है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह कार्तिक आर्यन शादी का ख्वाब लेकर कृति के पास पहुंचते हैं और उन्हें तब धक्का लगता है जब वह लिव इन में रहने को प्रमुखता देती है। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने भी लगते हैं, लेकिन बात परिवार तक पहुंच जाती है। इसके चलते वे झूठी शादी करने का ढोंग रचते हैं, जिसके चलते परिवार वाले भी इसमें शामिल हो जाते हैं।

luka chuppi,lula chuppi sensor board,kartik aaryan,kriti sanon,luka chuppi first day collection,luka chuppi release,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इस फिल्म का नाम पहले ‘मथुरा लाइव’ रखने की बात चल रही थी क्योंकि फिल्म में कृति का रोल मथुरा की लडक़ी का है जो पढऩे के लिए दिल्ली जाती है और वापस आने के बाद उसके लिए एक नई कहानी शुरू होती है। कार्तिक को ग्वालियर के लडक़े के रूप में दिखाया गया है। इन दोनों के मध्य में सामान्य प्रेम नहीं बल्कि लिव इन रिलेशनशिप की बात होगी, जिसमें इनके परिजन भी शामिल हैं। कहानी आजकल छोटे शहरों की ही पसंद की जा रही है इसलिए इस फिल्म का के्रज युवा दर्शकों में कुछ ज्यादा दिख रहा है।

लगभग 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। इसे देश भर में लगभग 3000 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया जा रहा है। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस पूरी तरह से आशान्वित नजर आ रहा है। उसे उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 7 से 9 करोड़ के मध्य कारोबार करने में सफल होगी। कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ को पहले दिन 6.45 करोड़ और कृति सेनन की पिछली फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ ने पहले दिन 2.40 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम