न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान : 9 साल, 9 फिल्में, कारोबार 14.50 करोड़ से 42.30 करोड़, लोकप्रियता के साथ महंगी टिकट दरों का कमाल

सलमान खान (Salman Khan) की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्म ‘भारत (Bharat)’ इस ईद के मौके पर 5 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 07 Jun 2019 1:34:03

सलमान खान : 9 साल, 9 फिल्में, कारोबार 14.50 करोड़ से 42.30 करोड़, लोकप्रियता के साथ महंगी टिकट दरों का कमाल

सलमान खान (Salman Khan) की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्म ‘भारत (Bharat)’ इस ईद के मौके पर 5 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। फिल्म के पहले दिन के व्यवसाय को लेकर अलग-अलग राय आ रही थी। कहा जा रहा था कि विश्व कप क्रिकेट में भारत का पहला मैच उसी दिन होने के कारण इसका व्यवसाय प्रभावित होगा। लेकिन सलमान खान के प्रशंसकों ने समस्त प्रकार के अनुमानों को धत्ता बताते हुए उनकी फिल्म को पहले दिन देखने का जो जोश दिखाया उसने बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास लिख डाला। बुधवार 5 जून को प्रदर्शित हुई ‘भारत’ ने पहले दिन 42.30 करोड़ का कारोबार करके सलमान खान को बॉलीवुड को सबसे बड़ा लोकप्रिय सितारा सिद्ध कर दिया।

Salman Khan,bharat,salman khan bharat,bharat salman khan,salman khan movies,salman khan news,dabangg,bodyguard,ek tha tiger,kick,bajrangi bhaijaan,sultan,tubelight,race 3,entertainment,bollywood

‘भारत’ ने 42.30 करोड़ का कारोबार करके सलमान खान (Salman Khan) की पिछले एक दशक में ईद पर प्रदर्शित हुई समस्त फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। यह फिल्म ईद पर अब तक प्रदर्शित हुई सलमान खान (Salman Khan) की सभी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन का नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही। इससे पहले उनकी ईद पर प्रदर्शित हुई ‘सुल्तान’ एक मात्र ऐसी फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 36.54 करोड़ का कारोबार किया था।

Salman Khan,bharat,salman khan bharat,bharat salman khan,salman khan movies,salman khan news,dabangg,bodyguard,ek tha tiger,kick,bajrangi bhaijaan,sultan,tubelight,race 3,entertainment,bollywood

9 साल में कारोबार और लोकप्रियता में 30 प्रतिशत का उछाल

सलमान खान (Salman Khan) के करिअर में वर्ष 2010 ईद पर प्रदर्शित हुई फिल्म ‘दबंग’ के जरिये उछाल आया। इस फिल्म ने प्रदर्शन के दिन बॉक्स ऑफिस पर 14.50 करोड़ का कारोबार करते हुए हिन्दी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर नया इतिहास रचा था। वर्ष 2010 से लेकर 2019 की ईद तक सलमान खान की 9 फिल्मों का प्रदर्शन हुआ है। वर्ष-दर-वर्ष सलमान खान की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई की नई इबारत लिखने के साथ ही उनकी लोकप्रियता को दर्शाने का काम भी बखूबी किया है। इन 9 वर्षों में सलमान खान की फिल्मों की कमाई में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 14.30 करोड़ से शुरू हुआ यह कारोबार अब 42.30 करोड़ तक पहुँच चुका है।

Salman Khan,bharat,salman khan bharat,bharat salman khan,salman khan movies,salman khan news,dabangg,bodyguard,ek tha tiger,kick,bajrangi bhaijaan,sultan,tubelight,race 3,entertainment,bollywood

इस लोकप्रियता और कारोबारी वृद्धि में प्रचार-प्रसार के साथ ही मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों की महंगी टिकट दरों ने भी विशेष भूमिका निभाई है। ‘भारत’ के प्रदर्शन के वक्त भी मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों ने अपने यहाँ की टिकट दरों में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि की है। ऐसे ही सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में कुछ प्रतिशत टिकट दरों में वृद्धि की गई है।

एक नजर सलमान खान की पिछली 9 फिल्मों के कारोबार पर—

वर्ष 2010 - दबंग (14.50 करोड़)
वर्ष 2011 - बॉडीगार्ड (21.60 करोड़)
वर्ष 2012 - एक था टाइगर (32.93 करोड़)

वर्ष 2013 इस वर्ष में सलमान खान की ईद पर कोई फिल्म नहीं आई।

वर्ष 2014 - किक (26.40 करोड़)
वर्ष 2015 - बजरंगी भाईजान (27.25 करोड़)
वर्ष 2016 - सुल्तान (36.54 करोड़)
वर्ष 2017 - ट्यूबलाइट (21.15 करोड़)
वर्ष 2018 - रेस-3 (29.17 करोड़)
वर्ष 2019 - भारत (42.30 करोड़)

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका