न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘भारत’: प्रियंका को लेकर सलमान खान से नाराज हुई कैटरीना कैफ, दिए निर्देश बात न करें!

हाल ही में एक प्रमोशन इंवेंट में जब सलमान खान (Salman Khan) ने फिर से ‘भारत’ में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लेकर बात की तो मौके पर मौजूद कैटरीना कैफ काफी नाराज नजर आईं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 01 Jun 2019 4:06:16

‘भारत’: प्रियंका को लेकर सलमान खान से नाराज हुई कैटरीना कैफ, दिए निर्देश बात न करें!

सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘भारत (Bharat)’ को प्रमोट करने में जी जान से जुटे हुए हैं। वे 24 घंटों में से 18 घंटे इस फिल्म को मीडिया के हर स्वरूप में प्रमोट कर रहे हैं। इन प्रमोशन्स के दौरान वे प्रियंका चोपड़ा को लेकर बात करना नहीं भूलते हैं। वे प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पर अपने हर बयान में कोई न कोई ऐसी बात करते हैं जिसके चलते न चाहते हुए भी ऐसा लगने लगता है कि सलमान खान ‘भारत (Bharat)’ में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को देखना नहीं चाहते थे। हालांकि वे प्रमोशन के दौरान कैटरीना (Katrina Kaif) की मेहनत को लेकर बहुत तारीफ करते हैं।

katrina kaif,bharat,bharat promotion,Salman Khan,priyanka chopra,katrina kaif news,salman khan news,priyanka chopra news,bharat news,entertainment,bollywood

हाल ही में एक प्रमोशन इंवेंट में जब सलमान खान (Salman Khan) ने फिर से ‘भारत’ में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लेकर बात की तो मौके पर मौजूद कैटरीना कैफ काफी नाराज नजर आईं। उसके चेहरे पर सलमान खान (Salman Khan) की बात सुनकर नाराजगी के लक्षण नजर आ रहे थे। सलमान खान (Salman Khan) की प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लेकर यह नाराजगी तब से चली आ रही है जब से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अन्तिम क्षण पर सलमान (Salman Khan) की फिल्म ‘भारत (Bharat)’ को छोड़ दिया था।

हाल ही में एक साक्षात्कार में सलमान खान (Salman Khan) ने प्रियंका (Priyanka Chopra) पर एक टिप्पणी की। वहाँ मौजूद कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को यह अच्छा नहीं लगा। यह बात उनके चेहरे से झलक रही थी। कैटरीना इस बात से काफी नाराज हैं कि उनकी उपस्थिति में बार-बार यह बात कही जा रही है। बार-बार प्रियंका को लेकर सलमान द्वारा की जा रही टिप्पणियों के चलते कंट्रोवर्सी खड़ी हो गई है और इस कंट्रोवर्सी में वे न चाहते हुए भी शामिल हो गई हैं। सलमान खान को इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा चुका है।

katrina kaif,bharat,bharat promotion,Salman Khan,priyanka chopra,katrina kaif news,salman khan news,priyanka chopra news,bharat news,entertainment,bollywood

सूत्रों का कहना है कि प्रियंका पर बार-बार कमेंट होने से कैटरीना काफी नाराज हैं। कैटरीना कैफ का कहना है कि सलमान खान को अब इस बात को भूल जाना चाहिए कि प्रियंका ने भारत को छोड़ दिया था। यह बात काफी पुरानी हो चुकी है। उन्हें इस बात को भूलकर आगे बढऩा चाहिए।

बताया जा रहा है कि इस मामले में अब कैटरीना कैफ ने सलमान खान को स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं कि कृपया आगे से वह प्रियंका के बारे में ऐसी बात न करें। सूत्रों का कहना है कि सलमान ने भी अब निर्णय ले लिया है कि वह प्रियंका पर और ज्यादा बात नहीं करेंगे पर देखने वाली बात यह है कि वह ऐसा कब तक नहीं कर पाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका