न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्तिक आर्यन के करिअर की सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘लुका छुपी’

वर्ष 2011 में निर्देशक लव रंजन की फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से अपना फिल्म करिअर शुरू करने वाले कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की 1 मार्च को प्रदर्शित हुई फिल्म उनके करिअर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 02 Mar 2019 12:58:39

कार्तिक आर्यन के करिअर की सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘लुका छुपी’

वर्ष 2011 में निर्देशक लव रंजन की फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से अपना फिल्म करिअर शुरू करने वाले कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की 1 मार्च को प्रदर्शित हुई फिल्म उनके करिअर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने प्रदर्शन के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.01 करोड़ का कारोबार किया है। इस कारोबार से उम्मीद जगती है कि यह अपने पहले सप्ताहांत में बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ तक का कारोबार करने में सफल हो जाएगी।

kartik aaryan,luka chuppi,luka chuppi box office,pyar ka punchnama,pyar ka punchnama 2,kartik aaryan movies,kartik aaryan best movie luka chuppi,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

कार्तिक आर्यन के नए-नए स्टारडम को इस फिल्म ने परवान चढ़ा दिया है। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की पहली फिल्म ‘प्यार का पंचनामा (Pyar Ka Punchnama)’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 1.10 करोड़ का कारोबार किया था। इसके बाद वर्ष 2013 में आई ‘आकाशवाणी’ को सिर्फ 35 लाख की ओपनिंग मिली, जबकि 2014 में आई सुभाष घई की ‘कांची’ ने पहले दिन सिर्फ 85 लाख का कारोबार किया था। कार्तिक के लिए लव रंजन लकी चार्म रहे हैं उनकी वर्ष 2015 में आई ‘प्यार का पंचनामा-2 (Pyar Ka Punchnama-2)’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.2 करोड़ का कारोबार करते हुए लाइफ टाइम 62 करोड़ का कारोबार किया था। यह कार्तिक के करिअर की पहली सबसे बड़ी सफल फिल्म साबित हुई थी। वर्ष 2017 में आई गेस्ट इन लंदन ने बॉक्स ऑफिस पर 2.10 करोड़ से ओपनिंग की थी। इस फिल्म की असफलता के तुरन्त बाद वर्ष 2018 में एक बार फिर से निर्देशक लव रंजन ने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के जरिये रूपहले परदे पर वापसी की। इस फिल्म ने पहले दिन कार्तिक आर्यन के करिअर की सबसे बड़ी ओपनिंग 6.42 करोड़ लेते हुए बॉक्स ऑफिस पर अप्रत्याशित रूप से 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके ट्रेड को हैरान कर दिया। इसने 110 करोड़ का लाइफ टाइम कारोबार किया।

kartik aaryan,luka chuppi,luka chuppi box office,pyar ka punchnama,pyar ka punchnama 2,kartik aaryan movies,kartik aaryan best movie luka chuppi,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

ट्रेड विश्लेषकों ने पहले दिन ‘लुका छुपी (Luka Chuppi)’ के 5 करोड़ रुपये तक की कमाई की संभावना जताई थी। ट्रेड पर नजर रखने वाले लाइफ बैरी डॉट कॉम के राजेश कुमार भगताणी ने अनुमान जताया था कि यह फिल्म पहले दिन 7 से 9 करोड़ के मध्य तक कारोबार करने में सफल होगी। लाइफ बैरी का अनुमान सही साबित हुआ। फिल्म ने पहले दिन 8.01 करोड़ की कमाई की है। पहले दिन कमाई के मामले में ‘लुका छुपी’ ने राजी (7.53 करोड़), स्त्री (6.83 करोड़) और बधाई हो (7.29 करोड़) को पीछे छोड़ दिया। जिन दर्शकों ने इस फिल्म को देखा है वो इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। माउथ पब्लिसिटी के जरिये यह फिल्म इस वर्ष की चमत्कारिक फिल्म साबित हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल