वर्ष 2012 में आखिरी बार विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी ‘डेंजरस इश्क’ में नजर आई अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक बार फिर से सिनेमा में लौट रही हैं। इसके लिए उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म को जरिया बनाया है। करिश्मा कपूर को टीवी क्वीन एकता कपूर अपने प्रोडक्शन बालाजी अल्ट हाउस में बन रही वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ से दर्शकों को सामने लाने की तैयारी कर रही हैं। सात साल के लम्बे अन्तराल के बाद एक बार फिर से अभिनय में वापसी को लेकर करिश्मा कपूर नर्वस होने के साथ-साथ काफी एक्साइटेड भी हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनके प्रशंसकों को उनका कमबैक शो अच्छा लगेगा। उनका कहना है कि यहाँ मुझ पर लांच होने और फिर से लौटकर आने वाला प्रेशर नहीं है।














