न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुराग बसु की इमली खाने के मूड में नही कंगना रनौत, बताई यह वजह

सुनने में आ रहा है कि कंगना (Kangana Ranaut) ने इस फिल्म से इसलिए किनारा किया है क्योंकि वो खुद अपनी अगली अनाम अघोषित फिल्म को निर्देशित करना चाहती हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 03 Apr 2019 4:00:21

अनुराग बसु की इमली खाने के मूड में नही कंगना रनौत, बताई यह वजह

गत वर्ष कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को लेकर निर्देशक अनुराग बसु (Anurag Basu) ने ‘इमली’ नाम से फिल्म बनाने की घोषणा की थी, जिसकी शूटिंग वे नवम्बर 2018 में शुरू करने वाले थे। उस वक्त कंगना रनौत अपनी फिल्म ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी (Manikarnika: Jhansi Ki Rani)’ के चलते इस फिल्म को शुरू नहीं कर पाईं और उनके कहने पर इसे इस वर्ष अप्रैल माह में शुरू किया जाना था। अब समाचार प्राप्त हो रहे हैं कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इस फिल्म से आखिरी समय में किनारा कर लिया है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर अनुराग बसु (Anurag Basu) को इसमें काम नहीं करने के लिए कह दिया है। सुनने में आ रहा है कि कंगना (Kangana Ranaut) ने इस फिल्म से इसलिए किनारा किया है क्योंकि वो खुद अपनी अगली अनाम अघोषित फिल्म को निर्देशित करना चाहती हैं।

kangana ranaut,imali,anurag basu,gangster,manikarnika the queen of jhansi,panga,kangana ranaut news,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

हाल ही में डीएनए को दिए अपने एक साक्षात्कार में कंगना ने कहा है कि, ‘पिछले वर्ष मैंने पंगा और इमली की घोषणा एक साथ की थी। इमली उसी वर्ष नवम्बर माह में शुरू होने वाली थी, लेकिन मणिकर्णिका के चलते मुझे इमली की डेट का आगे करवाना पड़ा। पंगा की शूटिंग तब तक शुरू हो चुकी थी, इसलिए मैं इसे इंकार नहीं कर सकती थी। अनुराग बसु और मैंने इस बारे में बात की है। मुझे बहुत बुरा लग रहा है क्योंकि इमली के जरिये मुझे अनुराग बसु के साथ दोबारा काम करने का मौका मिल रहा था, लेकिन मैं कुछ ही सप्ताहों में खुद की नई फिल्म की घोषणा करने वाली हूँ।’

kangana ranaut,imali,anurag basu,gangster,manikarnika the queen of jhansi,panga,kangana ranaut news,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

कंगना रनौत अब अपनी कौन सी अगली फिल्म की घोषणा करेंगी यह तो उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है लेकिन बॉलीवुड के गलियारों में जब से कंगना का इमली से इंकार का समाचार हवाओं में तैरा है तभी से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी अगली फिल्म अपनी स्वयं की बॉयोपिक हो सकती है जिसकी चर्चा उन्होंने पिछले महीने अपने साक्षात्कारों में की थी और कहा था कि जल्द ही वो अपनी बॉयोपिक बनाना चाहती हैं। हालांकि उनकी बॉयोपिक की संभावना कम नजर आ रही है क्योंकि उन्होंने हाल ही में दक्षिण भारत के निर्देशक एएल विजय की जयललिता बॉयोपिक में काम करना स्वीकार किया है। इस फिल्म के लिए उन्हें अपने शरीर को मोटा करना होगा, जिसकी तैयारी उन्होंने शुरू कर दी है। ज्ञातव्य है कि बॉलीवुड में कंगना रनौत को अनुराग बसु अपनी फिल्म ‘गैंगस्टर’ के जरिये लाये थे। इस फिल्म ने उन्हें रातों रात प्रसिद्धि और शोहरत दिलवाने में कामयाबी प्राप्त की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम