न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सबसे महंगी हुई कंगना, एक फिल्म के लिए मिल रहे 24 करोड़!

इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ी फिल्म ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी’ देने वाली अभिनेत्री निर्देशिका कंगना रनौत बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्री हो गई हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 24 Mar 2019 10:19:13

सबसे महंगी हुई कंगना, एक फिल्म के लिए मिल रहे 24 करोड़!

इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ी फिल्म ‘मणिकर्णिका: झांसी की रानी’ देने वाली अभिनेत्री निर्देशिका कंगना रनौत बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्री हो गई हैं। अब वे अपनी फिल्म के लिए 24 करोड़ का मेहनताना प्राप्त कर रही हैं। इससे पहले बॉलीवुड की दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को सबसे महंगी अभिनेत्री के तौर पर जाना जाता था। लेकिन कंगना ने इन सबको पीछे छोड़ते हुए स्वयं को इस मामले में पहले पायदान पर पहुंचा दिया है।

हाल ही में कंगना ने घोषणा की थी कि वे तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और तमिल सिने अभिनेत्री जयललिता की बॉयोपिक में ‘जयललिता’ की भूमिका कर रही हैं। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में काम करने के लिए कंगना रनौत 24 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फी ले रही हैं। एक सूत्र के मुताबिक, दो भाषाओं में बन रही इस फिल्म के लिए कंगना को 24 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। निर्माताओं को पूरा भरोसा है कि कंगना की स्टार पावर के कारण इस फिल्म को पूरे भारत की जनता देखेगी। जब भी उत्तर भारत के कोई कलाकार साउथ की फिल्म करते हैं तो उनके साथ वहां के कलाकार भी होते हैं लेकिन इस फिल्म में लीड रोल में केवल कंगना ही दिखाई देंगी। फिल्म के निर्माताओं ने पहले ही कंगना के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।

अगर यह समाचार सही है तो कंगना भारतीय फिल्म उद्योग में अब तक सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री बन चुकी हैं। इस फिल्म का निर्देशन एएल विजय कर रहे हैं। फिल्म की कथा पटकथा को के.विजयेन्द्र प्रसाद ने लिखा है जो बाहुबली, बाहुबली-2, बजरंगी भाईजान और मणिकर्णिका: झांसी की रानी जैसी सुपरहिट फिल्में लिख चुके हैं। कंगना ने इस फिल्म के बारे में कहा, जयललिता हमारे देश की एक सबसे सफल महिला थीं। वह अपने समय की सुपरस्टार थीं और उसके बाद राजनीति में भी सफल हुईं। उन पर बन रही फिल्म से जुडक़र मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम