न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2री तिमाही शुरू, बॉक्स ऑफिस पर इस महीने ‘कलंक’ और ‘एवेंजर्स: एंड गेम’ का जलवा

फिलहाल चर्चा करते हैं इस दूसरी तिमाही के पहले माह अप्रैल में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों की।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 01 Apr 2019 3:40:50

2री तिमाही शुरू, बॉक्स ऑफिस पर इस महीने ‘कलंक’ और ‘एवेंजर्स: एंड गेम’ का जलवा

वर्ष 2019 की पहली तिमाही बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ बॉलीवुड के लिए भी बेहतरीन रही है। जनवरी से मार्च के मध्य इस दौरान दर्शकों ने बॉक्स ऑफिस को 5 सौ करोड़ी फिल्में प्रदान की, जिनमें से एक 200 करोड़ी साबित हुई। इन फिल्मों की बदौलत बॉक्स ऑफिस ने लगभग 1200 करोड़ का कारोबार किया। अब वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही अप्रैल से जून शुरू हो रही है। बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि इस तिमाही में भी कम से कम 5 से 7 सौ करोड़ी फिल्में मिलेंगी। अब यह तो इन 90 दिनों में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों से ही पता चलेगी कि कौन कितने पानी में हैं। फिलहाल चर्चा करते हैं इस दूसरी तिमाही के पहले माह अप्रैल में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों की।

kalank,avengers end game,romeo akbar walter,pm narendra biopic,albert pinto ko gussa kyoon aata hai,the tashkent files,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

5 अप्रैल—रोमियो अकबर वॉल्टर एवं पीएम नरेन्द्र मोदी बॉयोपिक

2री तिमाही की शुरूआत जॉन अब्राहम की फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ से होगी जो एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित जासूसी फिल्म है जिसमें जॉन भारत के लिए पाकिस्तान की जासूसी करते नजर आएंगे। इस किरदार में जॉन 12 प्रकार के अलग-अलग लुक में दिखाई देंगे। जॉन अब्राहम के साथ फिल्म में जैकी श्रॉफ, मौनी रॉय भी अहम् किरदारों में नजर आएंगे। वायकॉम 18 द्वारा निर्मित और रॉबी ग्रेवाल द्वारा लिखित निर्देशित इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस को बड़ी उम्मीद हैं। गत वर्ष जॉन ने बॉक्स ऑफिस पर ‘परमाणु’ और ‘सत्यमेव जयते’ सरीखी कामयाब फिल्में दी हैं। जॉन की वर्तमान स्थिति को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 80-90 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब होगी।

kalank,avengers end game,romeo akbar walter,pm narendra biopic,albert pinto ko gussa kyoon aata hai,the tashkent files,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

पीएम नरेन्द्र मोदी बॉयोपिक

सुरेश ओबेराय व संदीप सिंह निर्मित विवेक ओबेराय अभिनीत और ओमंग कुमार निर्देशित ‘पीएम नरेन्द्र मोदी बॉयोपिक’ पहले 12 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही थी लेकिन अब यह एक सप्ताह पहले प्रदर्शित हो रही है। लोकसभा चुनाव 2019 के आसपास फिल्म की रिलीज ने विवाद को जन्म दिया है क्योंकि इसे एक प्रचार फिल्म के रूप में देखा जा रहा है। यह प्रधानमंत्री बनने से पहले चाय बेचने वाले के रूप में अपनी विनम्र शुरूआत से पीएम मोदी के जीवन को आगे बढ़ाती है। विवेक ओबेराय के अतिरिक्त इस फिल्म में बोमन ईरानी, जरीना बहाव, मनोज जोशी, बरखा बिष्ट, दर्शन रावल, अक्षत आर सलूजा, अंजन श्रीवास्तव, राजेन्द्र गुप्ता और यतिन कारेकर दूसरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में कोई ज्यादा बज नहीं है लेकिन नरेन्द्र मोदी की जिन्दगी के बारे में जानने के इच्छुक दर्शक इससे जरूर जुडऩा पसन्द करेंगे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को लेकर कोई कयास नहीं लगाए जा रहे हैं। इसे एक असफल फिल्म माना जा रहा है।

kalank,avengers end game,romeo akbar walter,pm narendra biopic,albert pinto ko gussa kyoon aata hai,the tashkent files,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

12 अप्रैल—‘अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है’ एवं ‘ताशकंद फाइल्स’

अप्रैल के दूसरे शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो ऐसी फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है जिनकी चर्चा न के बराबर हो रही है। इन दोनों फिल्मों में से एक 1980 की फिल्म का रीमेक है और दूसरी पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की अचानक हुई मौत की काल्पनिक जांच पड़ताल है। ‘अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है’ वर्ष 1980 की नसीरउद्दीन शाह, शबाना आजमी और स्मिता पाटिल और ओम पुरी की इसी नाम की फिल्म का रीमेक है। नसीरउद्दीन की भूमिका को मानव कौल ने परदे पर उतारा है। यह क्रिश्चियन युवा की कहानी है जिसे राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक स्तर पर भारत की स्थिति को देखते हुए युवाओं पर क्रोध आता है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस स्थिति बड़ी खराब नजर आ रही है। दर्शकों में इसे लेकर कोई बज नहीं है। वहीं दूसरी ओर सिनेमाघर भी इसे अपने यहाँ एक या दो शो से ज्यादा समय देने को तैयार नहीं है। ऐसी स्थिति में कैसे फिल्म अपनी लागत वसूल करेगी यह विचारणीय प्रश्न है।

kalank,avengers end game,romeo akbar walter,pm narendra biopic,albert pinto ko gussa kyoon aata hai,the tashkent files,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

‘द ताशकंद फाइल्स’ — पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की अचानक मौत की जाँच पर आधारित काल्पनिक फिल्म है, जिसमें नसीरउद्दीन शाह, मिथुन चक्रवर्ती, पंकज त्रिपाठी, श्वेता बसु प्रसाद, पल्लवी जोशी, राजेश शर्मा और मंदिरा बेदी जैसे सितारे नजर आएंगे। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म राजनीतिक थ्रिलर जिसमें इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि चीन में ताशकंद समझौते के बाद अचानक ऐसा क्या हुआ था कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत हो गई थी। यह ऐसा समझौता था जिसके चलते भारत-पाक युद्ध समाप्त हो गया था। चीन ने भारत को इस समझौते के होने के एक दिन बार लाल बहादुर शास्त्री की मौत की सूचना दी थी।

kalank,avengers end game,romeo akbar walter,pm narendra biopic,albert pinto ko gussa kyoon aata hai,the tashkent files,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

17 अप्रैल—कलंक

अप्रैल के तीसरे सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर करण जौहर की महत्त्वाकांक्षी फिल्म ‘कलंक’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म को करण जौहर 19 अप्रैल के स्थान पर 17 अप्रैल को प्रदर्शित करने जा रहा हैं। इससे फिल्म को 5 दिन लम्बा वीकेंड मिलेगा। अपने ट्रेलर जारी होने के बाद दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता है। बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि यह फिल्म पहले दिन कम से कम 15 करोड़ की ओपनिंग लेने के साथ 3 दिन में 50 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब होगी। इस फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य राय कपूर नजर आएंगे। अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी 1940 के इर्द गिर्द बुनी गई है। करण जौहर इस फिल्म को अशांत रिश्तों और शाश्वत प्रेम की कहानी के रूप में प्रचारित कर रहे हैं। ट्रेलर जारी होने के बाद यह अपने भव्य सैट्स को लेकर चर्चाओं में है।

kalank,avengers end game,romeo akbar walter,pm narendra biopic,albert pinto ko gussa kyoon aata hai,the tashkent files,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

26 अप्रैल—हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर ‘एवेंजर्स एंडगेम’

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय सीरीज ‘एवेंजर्स’ के अन्तिम भाग ‘एवेंजर्स एंडगेम’ का जलवा रहेगा। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है दर्शक इस फिल्म को लेकर रोमांचित हैं। भारत में इस फिल्म को हिन्दी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में 3डी, 3डीआईमैक्स और 2डी फॉर्मेट में प्रदर्शित किया जाएगा। यह भारत में हॉलीवुड की सबसे बड़ी रिलीज होगी। इसे भारत में लगभग 3500 स्क्रीन्स पर पेश किया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर यह बड़ा धमाका करेगी इसमें कोई दोराय नहीं है। ट्रेड विश्लेषकों का अनुमान है कि पहले दिन यह फिल्म 25 से 30 करोड़ का कारोबार करते हुए 3 दिन में लगभग 70 करोड़ का कारोबार करते हुए स्वयं को 100 करोड़ी क्लब में शामिल करवाने में सफल होगी। यह अपनी सीरीज की पिछली फिल्म ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ को पीछे छोडऩे में कामयाब होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल