न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कबीर सिंह’ की सफलता से बदल सकता है शाहिद का करिअर ग्राफ, आलोचकों को दे सकते हैं मुँहतोड़ जवाब

आगामी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म ‘कबीर सिंह (Kabir Singh)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 16 Jun 2019 2:32:40

‘कबीर सिंह’ की सफलता से बदल सकता है शाहिद का करिअर ग्राफ, आलोचकों को दे सकते हैं मुँहतोड़ जवाब

आगामी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म ‘कबीर सिंह (Kabir Singh)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। मूल से दक्षिण भारतीय फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी (Arjun Reddy)’ की इस हिन्दी रीमेक में उनके साथ किआरा आडवाणी नजर आएंगी। किआरा दक्षिण की जानी मानी अभिनेत्री हैं जो इन दिनों बॉलीवुड में तेजी से अपने कदम जमाती जा रही हैं। इस फिल्म में उन्होंने कबीर सिंह की प्रेमिका की भूमिका की है। पिछले 15 सालों से अधिक समय से बॉलीवुड में सक्रिय शाहिद कपूर को कभी निर्माता निर्देशकों ने खास तवज्जो नहीं दी है। हालांकि उन्होंने इन 15 सालों में ‘इश्क विश्क’, ‘कमीने’, ‘हैदर’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘रंगून’, ‘विवाह’, ‘जब वी मेट’ और ‘पद्मावत’ सरीखी फिल्में दर्शकों को दी हैं। इन फिल्मों के जरिये उन्होंने दर्शकों पर एक अलग प्रभाव छोड़ा है लेकिन फिर भी शाहिद कपूर को कभी इस लायक नहीं माना गया कि वे अपने कंधों पर किसी फिल्म को सफलता प्रदान करवाने में सफल हो सकते हैं।

kabir singh,shahid kapoor,kabir singh movie,shahid kapoor new movie,shahid kapoor news,entertainment,bollywood

लम्बे अरसे से स्वयं को साबित करने में लगे शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के करिअर को निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘कबीर सिंह (Kabir Singh)’ परवान चढ़ा सकती है। यह फिल्म पूरी तरह से सिर्फ और सिर्फ शाहिद कपूर के कंधों पर टिकी है। मूल फिल्म को संदीप वांगा ने ही निर्देशित किया था। उन्हें पूरा भरोसा है कि यह फिल्म शाहिद कपूर के करिअर को बुलंदियों पर ले जाने में कामयाब होगी। कबीर सिंह एक ऐसी फिल्म है जिसमें केवल उन पर नजरें रहने वाली हैं। आज बॉलीवुड में शाहिद कपूर से ज्यादा तवज्जो हाल ही में फिल्मों में आए विक्की कौशल को दी जा रही है। विक्की कौशल के स्टारडम में जबरदस्त उछाल आने का कारण ही यही है कि उन्होंने बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर दी हैं और ना केवल मल्टीस्टारर फिल्में जैसे संजू या राजी बल्कि उरी जैसी सोलो फिल्म से भी उन्होंने निर्माताओं का भरोसा जीता है कि वे अपने दम पर फिल्म निकाल सकते हैं। यही कारण है कि विक्की कौशल बॉलीवुड के सबसे बड़े उभरते सितारों में गिने जाते हैं। करण जौहर जिन्होंने कभी शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) -आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लेकर ‘शानदार’ बनाई थी, भी विक्की कौशल की अभिनय प्रतिभा के कायल हैं। इसी के चलते उन्होंने उसे अपने बैनर की चार फिल्मों में एक साथ साइन किया है। जिनमें से एक फिल्म की शूटिंग पूरी होने वाली है और दूसरी की शुरू होने वाली है।

kabir singh,shahid kapoor,kabir singh movie,shahid kapoor new movie,shahid kapoor news,entertainment,bollywood

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के करियर में जो एक बड़ी समस्या रही है वो है निरंतरता की कमी। मसलन उन्होंने जब वी मेट, हैदर, कमीने, उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों से अपना फैन बेस बनाया तो वहीं शानदार, दिल बोले हडि़प्पा, किस्मत कनेक्शन, वाह लाइफ हो तो ऐसी, दिल मांगे मोर जैसी फिल्मों से उतनी ही तेजी से लोकप्रियता खोई। कबीर सिंह ने शाहिद (Shahid Kapoor) को वो प्लेटफॉर्म दिया है जिसके चलते वे सुपरस्टारडम के दहलीज पर पहुंच सकते हैं। शाहिद (Shahid Kapoor) ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत भी की है। अक्सर 6 पैकअब में दिखने वाले शाहिद (Shahid Kapoor) इस फिल्म में एक शराबी डॉक्टर की भूमिका में है। ऐसे में उन्हें इस फिल्म के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ा है। कबीर सिंह के द्वारा शाहिद अपने आलोचकों को जवाब दे सकते हैं जो कहते हैं कि शाहिद अपने दम पर फिल्मों को सुपरहिट नहीं करा सकते हैं।

सोशल मीडिया के दौर में पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी के चलते कलेक्शन्स पर प्रभाव भी डाला जा सकता है, ऐसे में अगर शाहिद की इस फिल्म को क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला तो 100 करोड़ का सफर मुश्किल नहीं होगा। शाहिद अभी तक एक भी सोलो 100 करोड़ फिल्म नहीं दे पाए हैं। 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के साथ ही ना केवल शाहिद कपूर की फैन फॉलोइंग में इजाफा होगा बल्कि उनकी ब्रैंड इमेज भी काफी बेहतर होगी और इसके साथ ही वे सुपरस्टारडम की तरफ कदम बढ़ा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका