न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

युद्ध आतंक के खिलाफ होना चाहिए, किसी देश या किसी धर्म के खिलाफ नहीं : जॉन अब्राहम

युद्ध आतंक के खिलाफ होना चाहिए, किसी देश या किसी धर्म के खिलाफ नहीं। मैं अपने इस ²ष्टिकोण पर बहुत स्पष्ट हूं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Mar 2019 12:54:39

युद्ध आतंक के खिलाफ होना चाहिए, किसी देश या किसी धर्म के खिलाफ नहीं : जॉन अब्राहम

सोमवार को अपनी फिल्म 'रॉ (रोमियो अकबर वाल्टर)' के ट्रेलर लांच के दौरन बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम से जब 14 फरवरी के पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बारे में पूछा गया तो जवाब में जॉन ने कहा "युद्ध आतंक के खिलाफ होना चाहिए, किसी देश या किसी धर्म के खिलाफ नहीं। मैं अपने इस ²ष्टिकोण पर बहुत स्पष्ट हूं।" उन्होंने कहा, "मैं उन अभिनेताओं में से नहीं हूं, जो कहेंगे कि 'लोग इसे पसंद करेंगे, इसलिए ऐसा करते हैं'। मैं चीजों को उसी तरह कहता हूं, जैसा वह होता है। इन दिनों ध्रुवीकरण हो रहा है और यह खतरनाक है।" यह पूछे जाने पर कि क्या देशभक्ति के एक नई ऊंचाई पर होने के समय फिल्म को रिलीज करने की योजना से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मदद मिलेगी? जॉन ने कहा, "हम इस मौजूदा स्थिति में अवसरवादियों की तरह बातें नहीं करना चाहते, क्योंकि हमने इस समय के आसपास फिल्म रिलीज करने का फैसला लगभग एक साल पहले ही कर लिया था।"

उन्होंने कहा, "मौजूदा स्थिति हालांकि पहले जैसी नहीं है, जब हमने यह फैसला किया था। लेकिन वर्तमान को ध्यान में रखते हुए मुझे लगता है कि देश में जो हो रहा है, यह फिल्म उसे प्रतिध्वनित करेगी।"

john abraham,romeo akbar walter,romeo akbar wlater trailer,raw trailer,raw trailer released,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

बता दे, जॉन अब्राहम (John Abraham) की आगामी प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘रॉ’ (रोमियो अकबर वॉल्टर Romeo Akbar Walter) का ट्रेलर (RAW Trailer) कल जारी किया गया है। लेखक निर्देशक रॉबी ग्रेवाल की यह फिल्म इस वर्ष 5 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही है। पहले यह फिल्म 12 अप्रेल को प्रदर्शित होने वाली थी। फिल्म के ट्रेलर से स्पष्ट है कि यह पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में रंगी फिल्म है जिसमें एक्शन व संवादों का जबरदस्त तडक़ा लगाया गया है। साथ में जॉन अब्राहम की दमदार एक्टिंग नजर आती है। पूरे ट्रेलर में जॉन अब्राहम (John Abraham) छाये हुए हैं, जिसमें उनका साथ जैकी श्रॉफ ने दिया है। इस फिल्म के टे्रलर से जाहिर होता है कि इस बार जॉन अब्राहम (John Abraham) एकल नायक के तौर पर दर्शकों के सामने 100 करोड़ी फिल्म देने जा रहे हैं।

john abraham,romeo akbar walter,romeo akbar wlater trailer,raw trailer,raw trailer released,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इस फिल्म की सफलता में गत वर्ष प्रदर्शित हुई ‘सत्यमेव जयते’ का योगदान भी अहम् होगा, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 88 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। गत ‘सत्यमेव जयते’ के जरिए जॉन अब्राहम (Johan Abraham) ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए थे। बीते कई दिनों से जॉन अपनी नई फिल्म ‘रॉ’ (रोमियो अकबर वॉल्टर Romeo Akbar Walter) के पोस्टर और टीजर जारी कर रहे थे। फिल्म के पोस्टर्स और टीजर को देखने के बाद दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जिज्ञासा पैदा हो गई थी। कुछ समय पूर्व ही जॉन ने इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। 2 मिनट 46 सेकंड के इस ट्रेलर में जॉन का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। सामने आए इस ट्रेलर से साफ है कि जॉन ने इस फिल्म में एक भारतीय रॉ एजेंट का किरदार अदा किया है, जो देश के दुश्मनों का खात्मा करने के लिए अपनी जान तक भी देने के लिए कुर्बान है।

इस फिल्म के ट्रेलर को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए जॉन ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘धर्मो रक्षति रक्षित: अपने राष्ट्र के दुश्मनों से रक्षा करना ही इसका धर्म है। ये रहा फिल्म ‘रॉ’ का ट्रेलर।’ जॉन अब्राहम के साथ इस फिल्म में मौनी रॉय (Mouni Roy) भी अहम् किरदार निभाती नजीर आएंगी। यह उनकी दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले वे अक्षय कुमार के साथ ‘गोल्ड’ में नजर आ चुकी हैं। फिल्म में जॉन और मौनी के अलावा जैकी श्रॉफ ने भी अहम भूमिका निभाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम