गत शुक्रवार 5 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर अभिनेता जॉन अब्राहम की जासूसी फिल्म ‘रॉ: रोमियो अकबर वॉल्टर’ का प्रदर्शन हुआ है। इस फिल्म ने ट्रेड अनुमानों को विफल करते हुए पहले दिन मात्र 6 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। ट्रेड विश्लेषकों ने इस फिल्म के लिए कहा था कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 7-8 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस दिन कोई और दूसरी बड़ी हिन्दी फिल्म का प्रदर्शन नहीं हुआ है। दूसरे दिन इस फिल्म के कारोबार में मामूली बढ़त नजर आई है। दूसरे दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.70 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। रविवार तीसरे दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ का कारोबार करते हुए अपने पहले वीकेंड में 22.70 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
#RomeoAkbarWalter Fri 6 cr, Sat 7.70 cr, Sun 9 cr. Total: ₹ 22.70 cr. India biz. #RAW
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 8, 2019














