न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अर्थ’ के रीमेक में जैकलीन फर्नांडिस, आश्चर्य है, बॉलीवुड में नायिकाओं की कमी!

बॉलीवुड के गलियारों में इस वक्त महेश भट्ट की कालजयी फिल्म ‘अर्थ (Arth Remake)’ के रीमेक की बात हो रही है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के रीमेक में स्मिता पाटिल (Smita Patil) वाली भूमिका को जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) अभिनीत करेंगी

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 08 Jun 2019 4:15:45

‘अर्थ’ के रीमेक में जैकलीन फर्नांडिस, आश्चर्य है, बॉलीवुड में नायिकाओं की कमी!

बॉलीवुड के गलियारों में इस वक्त महेश भट्ट की कालजयी फिल्म ‘अर्थ (Arth Remake)’ के रीमेक की बात हो रही है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के रीमेक में स्मिता पाटिल (Smita Patil) वाली भूमिका को जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) अभिनीत करेंगी। निर्माताओं ने इस भूमिका का उनको प्रस्ताव दिया था। मुंबई मिरर ने यह खबर दी है। बहुत अफसोस की बात है कि यह भूमिका उस अभिनेत्री को दी जा रही है जिसने अपने बलबूते पर कभी किसी फिल्म को सफलता नहीं दिलाई है। दर्शकों में जिसकी अभी तक कोई विशेष पहचान नहीं है। और सबसे बड़ी बात जिसे अभी तक यह नहीं मालूम की अभिनय क्या होता है और इसे व्यक्त कैसे किया जाता है। अर्थ में स्मिता पाटिल ने जो काम किया है वह बिरले की कोई नायिका कर सकती है। 1982 में आयी क्लासिक फिल्म अर्थ को डायरेक्टर महेश भट्ट ने बनाया था।

jacqueline fernandez,arth remake,smita patil,jacqueline fernandez new movie,entertainment,bollywood

गौरतलब है कि 2017 में शरत चंद्र ने फिल्म अर्थ के रीमेक का ऐलान किया था और बताया था कि इसमें साउथ एक्ट्रेस रेवती एक मुख्य किरदार निभा रही हैं। रेवती ने फिल्म ‘अर्थ’ के तमिल रीमेक में भी काम किया था, जिसे निर्देशक बालू महेंद्र ने बनाया था। रेवती ने तमिल रीमेक में एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था, जिसका पति उसे छोड़ देता है। यह रोल 1982 में आयी अर्थ में शबाना आजमी ने निभाया था। शबाना को इस फिल्म में अपने अभिनय के लिए नेशनल अवार्ड और बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।

एक सूत्र के मुताबिक, रेवती इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काफी समय से काम कर रही हैं और फिल्म में स्टार्स की कास्टिंग से पहले से ही तैयारी में लगी हुई हैं। सूत्र ने आगे बताया, ‘इसके साथ ही फिल्म के मेकर्स ने अब जैकलीन को हाल ही में फिल्म का ऑफर दिया है और उन्हें फिल्म का कांसेप्ट और रोल दोनों पसंद आयी हैं। जैकलीन अर्थ जैसी आइकॉनिक फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी सहमति भी दे दी है। हालांकि जैकलीन का अपनी फिल्म को साइन करना बाकी है।’

jacqueline fernandez,arth remake,smita patil,jacqueline fernandez new movie,entertainment,bollywood

बता दें कि 1982 में आयी फिल्म अर्थ की कहानी पूजा (शबाना आजमी) नाम की एक महिला की कहानी थी, जिसे अपने पति इन्दर (कुलभूषण खरबंदा) के कविता (स्मिता पाटिल) नाम की किसी दूसरी औरत के प्यार में पडऩे के बारे में पता चलता है। यह फिल्म अपने समय से काफी आगे की थी, क्योंकि इसमें दिखाया गया था कि एक महिला को सुरक्षित और पूरा महसूस करने के लिए किसी पुरुष की जरूरत नहीं होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो