न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

100 करोड़ी हुई इन्द्र कुमार की ‘टोटल धमाल’, धमाल सीरीज की सबसे बड़ी फिल्म

इन्द्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'टोटल धमाल (Total Dhamaal)' ने बॉक्स ऑफिस (Total Dhamaal Box Office) पर 100 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफलता प्राप्त कर ली है

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 02 Mar 2019 5:55:21

100 करोड़ी हुई इन्द्र कुमार की ‘टोटल धमाल’, धमाल सीरीज की सबसे बड़ी फिल्म

इन्द्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'टोटल धमाल (Total Dhamaal)' ने बॉक्स ऑफिस (Total Dhamaal Box Office) पर 100 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इस फिल्म ने शुक्रवार को 99.30 करोड़ के आंकड़े को छुआ था। 70 लाख का कारोबार इस फिल्म ने शनिवार मध्य तक कर लिया जिसके चलते यह 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है। यह इन्द्र कुमार के करिअर की दूसरी ऐसी फिल्म है जिसने इस आंकड़े को छूने में सफलता प्राप्त की है। इससे पहले उनकी ‘मस्ती’ सीरीज की फिल्म ने 100 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। इसके साथ ही यह इन्द्र कुमार की ‘धमाल’ सीरीज की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर इस तरह से अपने आप को सफल साबित किया है। हालांकि फिल्म देखते वक्त इन्द्र कुमार की ‘धमाल’ ही जेहन में छायी रहती है।

indra kumar,total dhamaal,total dhamaal box office collection,indra kumar,total dhamaal 100 crore,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इस फिल्म में इस बार सितारों की भीड़ है जिसके चलते पारिवारिक दर्शकों के साथ इसे बच्चों ने भी बहुत पसन्द किया है। समीक्षकों द्वारा पूरी तरह से नकार दी गई इस फिल्म की आलोचना ही इसके हिट होने का कारण बनी है। दर्शक यह सोचकर इस फिल्म को देखने के लिए गया कि आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है जो समीक्षकों ने इस फिल्म को नकार दिया है। फिल्म में जहाँ अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की जोड़ी 18 साल बाद परदे पर लौटी है वहीं इसमें अजय देवगन (Ajay Devgn) ने बतौर अभिनेता व निर्माता प्रवेश किया है। इन्द्र कुमार ने कहा है कि अब ‘धमाल’ सीरीज की हर फिल्म में अजय देवगन होंगे। वे न सिर्फ इसके निर्माता होंगे अपितु वे इसमें अभिनय करते भी नजर आएंगे।

indra kumar,total dhamaal,total dhamaal box office collection,indra kumar,total dhamaal 100 crore,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

यह अजय देवगन के करिअर की 9वीं फिल्म है जिसने 100 करोड़ी क्लब में प्रवेश किया है। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 16.50 करोड़ का कारोबार करने वाली इस फिल्म ने तीन दिन में 65.30 करोड़ का कारोबार किया था। टोटल धमाल ने दूसरे शुक्रवार 1 मार्च को 4.75 करोड़ जमा किये हैं। फिल्म को 100 करोड़ तक पहुंचने में भी 9 दिन लगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल