न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैं पहले से ज्यादा लालची तथा सिलेक्टिव हो गई हूं : दिव्या दत्ता

यह अच्छा है। मुझे लगता है कि मैं पहले से लालची तथा सिलेक्टिव हो गई हूं लेकिन मुझे यह प्यारा लगता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Mar 2019 10:18:09

मैं पहले से ज्यादा लालची तथा सिलेक्टिव हो गई हूं : दिव्या दत्ता

साल 2018 में सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली अभिनेत्री दिव्या दत्ता (Divya Dutta) का कहना है कि "यह अच्छा है। मुझे लगता है कि मैं पहले से लालची तथा सिलेक्टिव हो गई हूं लेकिन मुझे यह प्यारा लगता है।" बता दे, दिव्या दत्ता (Divya Dutta) ज्यादा से ज्यादा चुनौतीपूर्ण फ़िल्में करना चाहती है। 2019 में दिव्या नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई की बायोपिक 'गुल मकई', नेटफ्लिक्स फिल्म 'म्यूजिक टीचर', बच्चों की फिल्म 'झलकी. ए डिफरेंट चाइल्डहुड', अरशद वारसी और जूही चावला के साथ एक साइकोथ्रिलर फिल्म 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' और 'राम सिंह चार्ली' करेंगी और ये सभी फिल्में अलग-अलग श्रेणी की हैं।

उन्होंने कहा, "अभी कोई योजना या रणनीति नहीं है कि मैं सिर्फ ये करूंगी। लेकिन यह सिर्फ ऐसा है कि आपका दिल कहता है कि 'अब ये मत करो' और 'सिर्फ यही करो' या 'आगे बढ़ो और कुछ बिल्कुल अलग काम करो'. मुझे और ज्यादा प्रयोग करना पसंद है।"

divya dutta,divya dutta movies,divya dutta upcoming movies,bollywood,bollywood news hindi

उन्होंने कहा, "जब आपको दर्शक स्वीकार कर लेते हैं, आप प्रसिद्ध हो जाते हैं और जनता से प्यार मिलता है तो, वे (फिल्म उद्योग के सदस्य) आपको चुनने तथा और ज्यादा चुनौतियां स्वीकार करने की आजादी देते हैं। मैंने हमेशा ये किया है लेकिन मुझे लगता है कि मैं उस स्थिति में हूं कि मैं बैठकर पटकथा पढ़कर ये बोल सकूं कि 'मैं यह करना चाहती हूं' या 'मैं यह नहीं करना चाहती हूं'।"

दिव्या ने बॉलीवुड में अपना सफर 1994 में 'इश्क में जीना इश्क में मरना' से शुरू किया था। वे 'वीर-जारा', 'दिल्ली-6', 'हीरोइन', 'भाग मिल्खा भाग', 'ट्रैफिक' और 'इरादा' में अपने अभिनय के लिए काफी प्रशंसा बटोर चुकी हैं। 'इरादा' के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

divya dutta,divya dutta movies,divya dutta upcoming movies,bollywood,bollywood news hindi

पिछले साल इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में दिव्या ने खुलासा किया था कि उन्हें यश चोपड़ा की 'वीर-जारा' में सहायक अभिनेत्री का किरदार निभाने में शर्म महसूस होती थी। लेकिन सीमा-पार की प्रेम कहानी में शब्बो के उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।

यश राज बैनर की फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का किरदार अभी भी उनके लिए सपना है, इस प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अब समय बदल गया है। अब हर कोई कहानी पर ध्यान देता है। सभी कथित स्टार मेरी निभाई भूमिकाएं निभाना चाहते हैं। कहानी की भूमिका विशेष हो गई है।"

उन्होंने कहा, "लेकिन बेशक, हम यश चोपड़ा की फिल्में देखकर बड़े हुए हैं। अगर मौका मिले तो मैं आल्प्स पर्वत पर शिफॉन साड़ी में डांस करूंगी।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम