न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कबीर सिंह’: सीन-दर-सीन ‘अर्जुन रेड्डी’, फिर भी है दिलचस्प

तेलुगू फिल्मों के सुप्रसिद्ध निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की मॉनसून रिलीज फिल्म ‘कबीर सिंह’ का ट्रेलर आज जारी किया गया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 13 May 2019 6:47:00

‘कबीर सिंह’: सीन-दर-सीन ‘अर्जुन रेड्डी’, फिर भी है दिलचस्प

तेलुगू फिल्मों के सुप्रसिद्ध निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की मॉनसून रिलीज फिल्म ‘कबीर सिंह’ का ट्रेलर आज जारी किया गया है। एक जिद्दी और सनकी आशिक की प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को पहले दृश्य से ही अपने साथ बांधने में कामयाब रहा है। हालांकि ट्रेलर देखकर इस बात का भी अहसास हो जाता है कि फिल्म की पटकथा में कोई खास बदलाव नहीं किए गए हैं। फिल्म सीन-दर-दर ‘अर्जुन रेड्डी’ नजर आ रही है, जबकि कुछ दिनों पहले शाहिद कपूर ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि ‘कबीर सिंह’ की पटकथा में हिन्दी भाषी दर्शकों के अनुसार बदलाव किए गए हैं। लेकिन फिल्म की मूल कथा जो है उसमें किसी भाषा की जरूरत नहीं है। वह हर भाषा में एक आम कहानी की तरह है।

shahid kapoor,shahid kapoor new movie,kabir singh,kabir singh trailer,arjun reddy hindi remake kabir singh,kiara advani new movie,entertainment,bollywood

2 मिनट 43 सेकंड के ट्रेलर में शाहिद कपूर एग्रेशन से भरे लाउड किरदार में नजर आ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि शाहिद कपूर पहली बार किसी फिल्म में लाउड किरदार में दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले वे विशाल भारद्वाज की ‘कमीने’ और ‘हैदर’ और ओमंग कुमार की ‘उड़ता पंजाब’ में इस तरह की भूमिकाएँ अभिनीत कर चुके हैं। कुछ वर्ष पूर्व ऐसा ही प्रयास उन्होंने प्रभू देवा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आर . . . राजकुमार’ में किया था, जो उनकी पिछली सोलो हिट फिल्मों में शुमार होती है। मगर पागलपन के मामले में ‘कबीर सिंह’ में शाहिद का किरदार उनके भविष्य की ओर इशारा करता नजर आता है।

shahid kapoor,shahid kapoor new movie,kabir singh,kabir singh trailer,arjun reddy hindi remake kabir singh,kiara advani new movie,entertainment,bollywood

‘कबीर सिंह’ के ट्रेलर की सबसे खास बात भी यही है। यहाँ पर शाहिद तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के अभिनेता विजय देवेरकोंडा के मुकाबले ज्यादा सनकी और पागल दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर के हर दृश्य में शाहिद कपूर ने अपना प्रभाव छोडऩे में सफलता प्राप्त की है। उदाहरण के तौर पर नौकरानी के हाथ से शराब का गिलास टूटने पर जिस अंदाज में वे उसके पीछे भागते हैं वह देखने लायक है। वहीं दूसरी ओर भोली भाली कॉलेज स्टूडेंट के रोल में किआरा आडवाणी भी बेहतरीन हैं। शाहिद का रफ और इंटेंस लुक प्रभावी है। एक्शन, रोमांस और एग्रेशन से सजी एक सनकी आशिक की यह प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस सफलता का परचम लहरायेगी इसमें कोई दोराय नहीं है। ट्रेलर जारी होने के बाद जिस अंदाज में सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी तारीफ की है उसे देखते हुए तो यह निश्चित नजर आ रहा है यह शाहिद कपूर बड़ी सोलो हिट में शुमार होगी।

shahid kapoor,shahid kapoor new movie,kabir singh,kabir singh trailer,arjun reddy hindi remake kabir singh,kiara advani new movie,entertainment,bollywood

ट्रेलर से पता चलता है कि निर्देशक संदीप वांगा ने ओरिजनल फिल्म अर्जुन रेड्डी की स्टोरीलाइन, स्क्रीनप्ले, डायलॉग, लीड स्टार्स के लुक और बैकग्राउंड में जरा भी बदलाव नहीं किया है। कबीर सिंह में पहली बार शाहिद कपूर किआरा आडवाणी के साथ नजर आएंगे। ‘कबीर सिंह’ को सोशल मीडिया पर दर्शकों ने बहुत सराहा है। वहाँ पर इसे ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो