न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जल्द शुरू होगी ‘हिन्दी मीडियम-2’, तिग्मांशु ने लगाई मोहर

हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में उन्होंने अभिनेता इरफान खान (Irran Khan) को लेकर कहा है कि वे अब पूरी तरह से ठीक हैं और जल्द ही वे अपनी फिल्म ‘हिन्दी मीडियम-2 (Hindi Medium-2)’ के जरिए वापसी करने जा रहे हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 02 Mar 2019 10:35:07

जल्द शुरू होगी ‘हिन्दी मीडियम-2’, तिग्मांशु ने लगाई मोहर

आगामी 15 मार्च को निर्माता निर्देशक अभिनेता तिग्मांशु धूलिया (Tigmanshu Dhulia) की फिल्म ‘मिलन टाकीज (Milan Talkies)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर असफल फिल्म ‘साहिब बीबी और गैंगस्टर-3 (Saheb Biwi Aur Gangster -3)’ देने वाले तिग्मांशु धूलिया (Tigmanshu Dhulia) को पूरी उम्मीद है कि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त करेगी। हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में उन्होंने अभिनेता इरफान खान (Irran Khan) को लेकर कहा है कि वे अब पूरी तरह से ठीक हैं और जल्द ही वे अपनी फिल्म ‘हिन्दी मीडियम-2 (Hindi Medium-2)’ के जरिए वापसी करने जा रहे हैं। बॉलीवुड के शानदार एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) लंदन में न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी का इलाज कराने के बाद मुंबई वापस आ गए हैं।

tigmanshu dhulia,irrfan khan,hindi medium 2,milan talkies,saheb biwi aur gangster -3,dinesh vijan,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

तिग्मांशु ने बताया, इरफान के लंदन से देश लौटने के बाद मैं उनसे मिला हूं। अब वह पूरी तरह से ठीक हैं। इरफान की पर्दे पर वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा, इरफान ने खुद मुझसे कहा है कि वो जल्द हिन्दी मीडियम की शूटिंग शुरू करेंगे। इरफान ने पिछले साल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी होने का खुलासा किया था। इसके इलाज के लिए इरफान परिवार संग कई महीनों लंदन में रहे। 2017 में इरफान की फिल्म हिन्दी मीडियम को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली थी। इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। फिल्म में दीपक डोबरियाल भी अहम भूमिका में थे।

tigmanshu dhulia,irrfan khan,hindi medium 2,milan talkies,saheb biwi aur gangster -3,dinesh vijan,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान (Dinesh Vijan) का कहना है कि फिल्म का सीक्वल इरफान सर के बिना बनाने की हम सोच भी नहीं सकते हैं। सर, जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इस वक्त फिल्म की पटकथा को फाइनल टच दिया जा रहा है। फिल्म आगामी वर्ष प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म के दूसरे पार्ट में पहले करीना कपूर खान के होने की खबरें आई थीं लेकिन करीना कपूर खान ने कम फीस मिलने की वजह से फिल्म को छोड़ दिया। करीना कपूर खान फिल्म के लिए 8 करोड़ मांग रही थी, जबकि दिनेश विजन उन्हें 5 करोड़ देने को तैयार थे। अब फिल्म में राधिका आप्टे को लेने के समाचार आ रहे हैं। हालांकि अभी तक राधिका आप्टे ने इस फिल्म पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम