न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘हेरा फेरी-3’ में अक्षय कुमार को लेकर संशय, दर्शकों को करना होगा इंतजार, इन्द्र कुमार का होगा निर्देशन

 अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इस फिल्म में काम करने के लिए हामी तो भरी है, लेकिन जिन तारीखों की उनसे मांग की जा रही है वे उसे अपनी दूसरी फिल्मों को दे चुके हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 08 Mar 2019 5:20:17

‘हेरा फेरी-3’ में अक्षय कुमार को लेकर संशय, दर्शकों को करना होगा इंतजार, इन्द्र कुमार का होगा निर्देशन

वर्ष 2001 में निर्माता फिरोज नाडियाडवाला अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) और परेश रावल (Paresh Rawal) को लेकर ‘हेरा फेरी (Hera Pheri)’ नामक फिल्म लाए थे। उन दिनों अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का सितारा असफलता से जूझ रहा था। प्रदर्शन के बाद ‘हेरा फेरी (Hera Pheri)’ ने न सिर्फ अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाया अपितु इसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त करते हुए अक्षय कुमार के डूबे हुए सितारे को नया आसमान दिया। इस फिल्म की सफलता के बाद अक्षय कुमार का करिअर परवान चढ़ा। अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) और परेश रावल (Paresh Rawal) की ‘हेरा फेरी (Hera Pheri)’ फ्रेंचाइजी की दर्शकों में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ‘हेरा फेरी’ भारतीय सिनेमा में कल्ट कॉमेडी के रूप में ख्यात है। ‘हेरा फेरी (Hera Pheri)’ को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद फिरोज नाडियाडवाला ने इसे फ्रेंचाइजी के रूप में तब्दील किया और इसका दूसरा भाग इन्हीं सितारों के साथ ‘फिर हेरा फेरी (Phir Hera Pheri)’ के नाम से नीरज वोरा के निर्देशन में बनाया। ‘फिर हेरा फेरी (Phir Hera Pheri)’ के सीक्वल को भी दर्शकों ने बहुत पसन्द किया। पिछले कुछ समय से इसके तीसरे भाग की चर्चाएँ बॉलीवुड के गलियारों में हो रही हैं।

hera pheri 3,Akshay Kumar,sunil shetty,paresh rawal,phir hera pheri,hera pheri series,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

कुछ दिन पूर्व ही निर्देशक इन्द्र कुमार (Indra Kumar) ने कहा था कि वे मार्च माह के अन्त से इस फिल्म पर काम शुरू कर देंगे। लेकिन अब इस फिल्म के बारे में जो समाचार आ रहे हैं उनके मुताबिक यह फिल्म इस वर्ष फ्लोर पर नहीं जा सकती है। कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इस फिल्म में काम करने के लिए हामी तो भरी है, लेकिन जिन तारीखों की उनसे मांग की जा रही है वे उसे अपनी दूसरी फिल्मों को दे चुके हैं। ऐसे में यह फिल्म एक बार फिर से डिले हो सकती है। दूसरी सबसे बड़ी बात अभी तक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इस फिल्म को साइन नहीं किया है। दो दिन पूर्व ही अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने वेब शो ‘दि एंड’ की लांचिंग की है। इस शो के लांचिंग की तस्वीरों को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया था जिसमें वे फायर ब्रांड करते नजर आ रहे थे। उनकी इन तस्वीरों को दर्शकों ने काफी पसन्द भी किया था।

hera pheri 3,Akshay Kumar,sunil shetty,paresh rawal,phir hera pheri,hera pheri series,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

डीएनए की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ‘अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जल्द ही केसरी (Kesari), हाउसफुल 4 (Housefull 4), मिशन मंगल (Mission Mangal), गुड न्यूज (Good News) और रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी (Sooryavanshi) लेकर बॉक्स ऑफिस पर आएंगे। इनमें से कुछ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और कुछ की शूटिंग में अक्षय कुमार व्यस्त हैं। जैसे ही वो इन फिल्मों को पूरा कर देंगे, वैसे ही तुषार कपूर की हॉरर कॉमेडी शुरू करेंगे, जिसे वो खुद भी प्रोड्यूस करने की सोच रहे हैं। अक्षय कुमार की इस लिस्ट में अभी हेरा फेरी 3 नहीं है।’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम