करण जौहर ने अपने बैनर की तीन फिल्मों की एक सीरीज के लिए विक्की कौशल को साइन किया। ‘भूत’ नाम से बन रही इस सीरीज की पहली फिल्म का निर्देशन भानु प्रताप सिंह कर रहे हैं, यह उनकी पहली निर्देशित फिल्म होगी। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ मेहमान भूमिका में भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। यह इन दोनों की पहली फिल्म होगी। इस फिल्म को शशांक खेतान और करण जौहर प्रड्यूस कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले तक इस फिल्म को लेकर चर्चा ही थी और कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया गया था। अब विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, करण जौहर आदि ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का फस्र्ट लुक शेयर करते हुए इसकी ऑफिशल घोषणा कर चुके हैं।
A glimpse into the world of #Bhoot: Part One - The Haunted Ship with @vickykaushal09! In cinemas on 15th November, 2019.@karanjohar @apoorvamehta18<














