न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगली फिल्म के निर्माण की तैयारी में फरहान अख्तर, निर्देशन रवि उदयवार का

बॉलीवुड में बतौर निर्माता निर्देशक अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) इन दिनों अपने अभिनय करियर को संवारने में लगे हुए हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 27 Feb 2019 8:30:41

अगली फिल्म के निर्माण की तैयारी में फरहान अख्तर, निर्देशन रवि उदयवार का

बॉलीवुड में बतौर निर्माता निर्देशक अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) इन दिनों अपने अभिनय करियर को संवारने में लगे हुए हैं। कुछ सप्ताह पूर्व ही उनकी फिल्म ‘द फकीर ऑफ वेनिस (The Fakir Of Venace)’ का प्रदर्शन हुआ था, जिसके बारे में दर्शकों को पता नहीं चला। लेकिन गत दिसम्बर में उनके बैनर की पहली कन्नड़ फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 1 (KGF Chapter 1)’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया था। वहीं उनके बैनर की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘गली बॉय (Gully Boy)’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कारोबार करते हुए स्वयं को 100 करोड़ी क्लब में शामिल करवा लिया है।

‘गली बॉय (Gully Boy)’ के बाद फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) अपने प्रोडक्शन हाउस की अगली फिल्म निर्मित करने के लिए तैयार हैं। अपनी इस फिल्म के लिए उन्होंने श्रीदेवी (Sridevi) की अन्तिम प्रदर्शित फिल्म ‘मॉम’ के निर्देशक रवि उदयवार के साथ हाथ मिलाया है। बताया जा रहा है कि फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और रवि जल्द ही अपनी इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा करेंगे। इस प्रोजेक्ट में इन दोनों के साथ ही एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिद्धवानी भी शामिल होंगे। यदि सब कुछ ठीक रहता है तो जल्द ही इस फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा और इसकी कास्टिंग तय की जाएगी।

अपनी इस फिल्म के निर्माण के अतिरिक्त फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) इन दिनों निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा (Rakeysh Omprakash Mehra) की फिल्म ‘तूफान (Toofan)’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वे बॉक्सर की भूमिका अभिनीत कर रहे हैं। फरहान छह वर्ष पूर्व राकेश ओमप्रकाश मेहरा (Rakeysh Omprakash Mehra) के निर्देशन में मिल्खा सिंह की बॉयोपिक ‘भाग मिल्खा भाग’ में अभिनय कर चुके हैं। अपने समय में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 112 करोड़ की कमाई करने में सफलता प्राप्त की थी। इसके अतिरिक्त हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ की शूटिंग पूरी की है, जिसमें वे प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आने वाले हैं। यह भी एक बॉयोपिक है। अपने अभिनय के चलते फरहान अख्तर ने निर्देशन से करीब-करीब संन्यास ले लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम