न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सब कुछ ठीक रहा तो अमिताभ की इस फिल्म का रीमेक होगी रोहित शेट्टी की अगली फिल्म, फराह खान के साथ होगा धमाका

अब बॉलीवुड के गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही है कि फराह खान रोहित शेट्टी के लिए राज एन सिप्पी के निर्देशन में बनी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हेमा मालिनी (Hema Malini) स्टारर फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ को रीमेक करेंगी।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 17 Mar 2019 3:07:08

सब कुछ ठीक रहा तो अमिताभ की इस फिल्म का रीमेक होगी रोहित शेट्टी की अगली फिल्म, फराह खान के साथ होगा धमाका

एक माह पूर्व निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपनी फिल्म कम्पनी की एक फिल्म को निर्देशित करने के लिए कोरियोग्राफर कम निर्देशिका फराह खान (Farah Khan) को साइन किया था। तब इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि फराह खान (Farah Khan) रोहित (Rohit Shett) के लिए किस फिल्म का निर्देशन करेंगी। अब बॉलीवुड के गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही है कि फराह खान रोहित शेट्टी के लिए राज एन सिप्पी के निर्देशन में बनी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हेमा मालिनी (Hema Malini) स्टारर फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ को रीमेक करेंगी। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की इस फिल्म को बॉलीवुड को कल्ट कॉमेडी एक्शन फिल्मों में शुमार किया जाता है। वर्ष 1982 में आई इस फिल्म ने अपने समय में आय के नए कीर्तिमान स्थापित किए थे। इस बात की जानकारी डीएनए ने दी है।

डीएनए के अनुसार राज एन सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का मामला अभी अदालत में चल रहा है। पिछले कुछ सालों से इस फिल्म के अधिकार प्राप्त करने की कोशिश में चल रहा विवाद अदालताधीन है। आशा की जा रही है कि अब यह मामला जल्दी ही निपट जाएगा। वहीं दूसरी ओर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का कहना है कि वे रीमेक अधिकार प्राप्त किए बिना इस पर फिल्म नहीं बनाएंगे। वो हमेशा से ही फिल्म के अधिकार प्राप्त करने के बाद ही उसे रीमेक करते हैं।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ‘सत्ते पे सत्ता (Satte Pe Satta)’ में दोहरी भूमिका निभाई थी। उनके साथ इस फिल्म में 6 अन्य अभिनेताओं ने भी काम किया था। इनमें शक्ति कपूर, पेंटल, सुधीर शामिल थे। साथ ही हेमामालिनी के अतिरिक्त इसमें रंजीता ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। सात भाईयों की इस कहानी में सचिन ने सबसे छोटे भाई की भूमिका को निभाया था। अमजद खान ने खलनायक की भूमिका की थी। राहुल देव बर्मन के संगीत से सजी इस फिल्म के गीतों को गुलशन बावरा ने लिखा था। फिल्म के सभी गीतों ने लोकप्रियता की नई ऊँचाईयों को छुआ था। विशेष रूप से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और हेमा मालिनी (Hema Malini) पर फिल्माया गया ‘दिलबर मेरे कब तक मुझे ऐसे ही तड़पाओगे...’ और सातों भाईयों पर फिल्माया गया ‘प्यारा हमें किस मोड़ पे ले आया, दिल करे हाय कोई तो बताए क्या होगा’ आज भी श्रोताओं और दर्शकों के जेहन में घूमता रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम