न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर सिंह ने छीना ‘डॉन’ से सिंहासन, जंगली बिल्ली के रूप में नजर आयेगी आलिया भट्ट!

रणवीर सिंह ने एनर्जी से फिल्म निर्माताओं के साथ-साथ दर्शकों को भी दीवाना बना लिया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 08 Apr 2019 3:53:36

रणवीर सिंह ने छीना ‘डॉन’ से सिंहासन, जंगली बिल्ली के रूप में नजर आयेगी आलिया भट्ट!

बॉलीवुड के गलियारों में आज शाहरुख खान को लेकर जो चर्चा हो रही है उसने उनके प्रशंसकों को जबरदस्त झटका दिया है। यह चर्चा इस बात का संकेत है कि अब शाहरुख खान का करिअर पूरी तरह से चौपट हो चुका है और निर्माता अब उनको लेकर किसी प्रकार का जोखिम उठाने को तैयार नहीं हैं। शाहरुख खान की फिल्में इस समय बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन कर रही हैं। गत वर्ष प्रदर्शित हुई उनकी ‘जीरो’ की असफलता के बाद उन्होंने किसी भी फिल्म को साइन नहीं किया है। शाहरुख खान को विगत एक दशक से अपने समकालीन सितारों सलमान खान, आमिर खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार से तो चुनौती मिल ही रही थी लेकिन इसी बीच उन्हें इस एक दशक में उभरे नवोदित सितारों रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, वरुण धवन से भी कड़ी चुनौती मिल रही है। इन नवोदित सितारों की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस को हरा-भरा कर रखा है। अगर बात गत वर्ष की करें तो जहाँ शाहरुख खान की ‘जीरो’ असफल हुई, वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह और रणबीर कपूर की ‘पद्मावत’ और ‘संजू’ ने बॉक्स ऑफिस पर 300-300 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।

don 3,Shah Rukh Khan,farhan akhtar,ranveer singh,katrina kaif,ranbir kapoor,varun dhawan,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

रणवीर सिंह ने एनर्जी से फिल्म निर्माताओं के साथ-साथ दर्शकों को भी दीवाना बना लिया है। कभी शाहरुख खान को लेकर फिल्में बनाने वाले आदित्य चोपड़ा, करण जौहर और फरहान अख्तर अब रणवीर सिंह को शाहरुख खान के स्थान पर लेकर फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। ताजा समाचार फरहान अख्तर को लेकर आया है जो शाहरुख खान को लेकर ‘डॉन’ और ‘डॉन-2’ बना चुके हैं। अब कहा जा रहा है कि फरहान अख्तर ‘डॉन’ की तीसरी फिल्म को शाहरुख खान के स्थान पर रणवीर सिंह के साथ बनाने की योजना बना रहे हैं। कयास लगाए जा रहे है कि फरहान अख्तर रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट को पेश करेंगे जो फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के किरदार को अभिनीत करेगी।

don 3,Shah Rukh Khan,farhan akhtar,ranveer singh,katrina kaif,ranbir kapoor,varun dhawan,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

फरहान अख्तर ने 70 के दशक में आई अमिताभ बच्चन की कल्ट फिल्म ‘डॉन’ को 2006 में रीमेक किया था, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान को पेश किया था। इस फिल्म को हालांकि वो सफलता नहीं मिल पाई थी, जिसकी उम्मीद की जा रही थी लेकिन फिर भी इसने दर्शकों को खासा प्रभावित किया था। इसके बाद फरहान ने 2011 में इस फिल्म का दूसरा भाग ‘डॉन-2’ के नाम से बनाया। यह शाहरुख खान की सफलतम फिल्मों में शुमार हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। इसके बाद से ही डॉन-3 की चर्चा चल रही है लेकिन अब तक कुछ तय नहीं हुआ है। फिल्म के निर्माताओं ने इससे पहले कई बार कहा है कि डॉन-3 में शाहरुख खान ही नजर आएंगे लेकिन अब इस फिल्म में रणवीर सिंह के आने की खबरें आ रही हैं। दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि खुद शाहरुख खान डॉन-3 को करने के इच्छुक नहीं हैं जिसके चलते रणवीर सिंह को इस फिल्म में लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म के निर्माताओं रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर की ओर से कोई टिप्पणी जारी नहीं हुई है। फरहान अख्तर अपने बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट तले रणवीर सिंह को लेकर ‘दिल धडक़ने दो’ और ‘गली बॉय’ का निर्माण कर चुके हैं। ऐसे में यदि वे अपनी महत्त्वाकांक्षी क्राइम थ्रिलर ‘डॉन’ के तीसरे भाग में रणवीर सिंह के नाम पर विचार कर रहे हैं तो यह कोई बड़ी बात नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम