न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

धर्मा प्रोडक्शन का एंडगेम, डिब्बा बंद हुई वरुण धवन की एक्शन थ्रिलर फिल्म!

शशांक खेतान के निर्देशन में बनने वाली इस एक्शन फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट काम करने वाले थे।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 30 May 2019 3:54:23

धर्मा प्रोडक्शन का एंडगेम, डिब्बा बंद हुई वरुण धवन की एक्शन थ्रिलर फिल्म!

‘कलंक’ की असफलता के बाद निर्माता करण जौहर फूंक-फूंककर छाछ पी रहे हैं। इस फिल्म के बाद वे अपने निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘तख्त’ को शुरू करने जा रहे थे लेकिन अब वे इसकी पटकथा पर दोबारा काम कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त उनके बैनर तले निर्देशक शशांक खेतान की फिल्म बननी थी जिसके बारे में अब कहा जा रहा है कि यह फिल्म डिब्बाबंद हो गई है। यदि वास्तव में ऐसा है तो यह करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन का ‘एंडगेम’ है।

dharma production,karan johar,varun dhawan,alia bhatt,shashank khaitan,takht,kalank,entertainment,bollywood

कहा जा रहा था कि शशांक खेतान के निर्देशन में बनने वाली इस एक्शन फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट काम करने वाले थे। जो जानकारी सामने आई थी, उस हिसाब से शशांक और वरुण की जोड़ी के लिए यह उनकी सबसे बड़ी फिल्म थी, फिल्म में एक्शन हॉलीवुड स्टाइल का होने वाला था, लेकिन अब खबर आ रही है कि वरुण धवन की यह फिल्म डिब्बाबंद हो गई है। करण जौहर के बैनर ने शशांक खेतान की पटकथा पर अपनी असहमति जताई है जिसके चलते इसके बनने पर सवालिया निशान लग गए हैं। इस एक्शन थ्रिलर का आइडिया शशांक खेतान का था, उन्होंने फिल्म को लेकर पूरा प्लान बना लिया था। मीडिया में सामने आई ताजा जानकारी के मुताबिक वरुण और शशांक ने अभी इस फिल्म को फ्लोर पर न ले जाने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए जो आइडिया शशांक को आया था, वह बहुत ही कमाल का था, लेकिन स्क्रिप्ट लेवल पर फिल्मकार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शशांक खेतान अपने आइडिया को पेपर पर ठीक तरह से उतारने में नाकामयाब रहे हैं, जिस कारण उन्होंने अभी इसे न शुरू करने का फैसला किया है।

हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में स्वयं शशांक खेतान ने इस बात को स्वीकारा है कि वह अभी अपनी एक्शन थ्रिलर को शुरू नहीं कर रहे हैं क्योंकि फिल्म के प्री प्रोडक्शन का बहुत काम बाकी है। वह जल्द की पटकथा को पूरा करेंगे और बाद में बजट के हिसाब से फिल्म को बनाने की प्लानिंग करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल