न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पिंक’ के बाद ‘बधाई हो’ को रीमेक करेंगे बोनी कपूर, 4 भाषाओं में होगी प्रदर्शित

बोनी कपूर ने इस फिल्म के रीमेक अधिकार जंगली पिक्चर्स से खरीद लिए हैं और वे इसे तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में बनाकर प्रदर्शित करेंगे।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 19 Mar 2019 3:47:30

‘पिंक’ के बाद ‘बधाई हो’ को रीमेक करेंगे बोनी कपूर, 4 भाषाओं में होगी प्रदर्शित

गत वर्ष जंगली पिक्चर्स निर्मित फिल्म ‘बधाई हो’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर रूपया बटोरा था। अब इस फिल्म को हिन्दी फिल्मों के जाने माने निर्माता बोनी कपूर दक्षिण भारतीय भाषा में रीमेक करने जा रहे हैं। बोनी कपूर ने इस फिल्म के रीमेक अधिकार जंगली पिक्चर्स से खरीद लिए हैं और वे इसे तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में बनाकर प्रदर्शित करेंगे।

boney kapoor,badhaai ho,tamil,telugu,kannada,malayalam,sridevi,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

‘बधाई हो’ 25 साल के एक लडक़े (आयुष्मान खुराना) की कहानी है, जो दिल्ली का रहने वाला है और उसे पता चलता है कि इतने सालों बाद उसकी मां फिर से प्रेग्नेंट हैं। इसमें दिखाया गया है कि मिडल ऐज में पैरंट्स की प्रेग्नेंसी से फैमिली पर क्या असर पड़ता है। फिल्म में आयुष्मान की मां का रोल नीना गुप्ता ने और पिता की भूमिका गजराज राव ने निभाई थी, जिन्होंने अपने-अपने किरदारों में अपने अभिनय से रंग भरा था। सान्या मल्होत्रा आयुष्मान की गर्लफ्रेंड और सुरेखा सीकरी कडक़ दादी मां की भूमिका में नजर आई। फिल्म साल 2018 की बेहतरीन और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई। जंगली पिक्चर्स और क्रोम पिक्चर की इस फिल्म का निर्देशन अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा उर्फ अमित शर्मा ने किया था।

boney kapoor,badhaai ho,tamil,telugu,kannada,malayalam,sridevi,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

बोनी कपूर ने मुम्बई मिरर को बताया कि उन्हें इस फिल्म के लिए सभी साउथ इंडियन भाषाओं के राइट्स मिल चुके हैं। यह एक ऐसी फिल्म है, जो हर तबके के दर्शकों को पसंद आई है और इसीलिए वह इस फिल्म को बनाने को लेकर काफी इच्छुक हैं। बोनी ने कहा, फिल्म के हिन्दी वर्जन ने देश भर में ही नहीं विदेशों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है और मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि साउथ वर्जन को भी उतना ही अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। अभी मैंने यह तय नहीं किया है कि पहले मैं इसका तमिल वर्जन लॉन्च करूंगा या फिर तेलुगू। हालांकि, फिल्म को लेकर काम जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह

डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला

क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब

जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार

मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम