न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस के सबसे बड़े ‘खिलाड़ी’ हैं अक्षय कुमार

बॉक्स ऑफिस पर नए-नए कलाकारों का अभूतपूर्व प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, लेकिन इन सबमें कुछ कारकों ने अक्षय कुमार को असली ‘खिलाड़ी’ के रूप में सबसे अलग कर दिया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 06 May 2019 8:14:35

बॉक्स ऑफिस के सबसे बड़े ‘खिलाड़ी’ हैं अक्षय कुमार

बॉक्स ऑफिस पर नए-नए कलाकारों का अभूतपूर्व प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, लेकिन इन सबमें कुछ कारकों ने अक्षय कुमार को असली ‘खिलाड़ी’ के रूप में सबसे अलग कर दिया है। सिल्वर स्क्रीन पर एक साल में उनकी कई हिट फिल्में और दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करना, ये ही वह दो चीजें हैं जो बॉक्स ऑफिस में अक्षय कुमार के सफर को बॉलीवुड के बाकी सुपरस्टार्स से अलग बनाती है। अक्षय की आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के डिस्ट्रीब्यूटर रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ (कंटेंट, डिजिटल और गेमिंग) शिवाशीष सरकार का कहना है, उनका जबरदस्त अनुशासन, उनकी जीवनशैली और साल में तीन-चार फिल्मों को सख्ती से करने का परिश्रम उन्हें बॉक्स ऑफिस का ‘खिलाड़ी’ बनाता है। बेशक, उनके पास प्रतिभा है, मार्केटिंग और सबकुछ की समझ है, लेकिन यह सबकुछ उनके अनुशासन के बिना संभव नहीं हो पाता जिसे उन्होंने बनाए रखा है। व्यापार विशेषज्ञ गिरीश जौहर ने कहा, ‘अक्षय फिल्मों का चुनाव काफी समझदारी से करते हैं।’

Akshay Kumar,akshay kumar new movie,akshay kumar news,sooryavanshi,khiladi kumar,khiladi,entertainment,bollywood

साल 1992 में आई फिल्म ‘खिलाड़ी’ की सफलता के बाद से ही यह टैग हमेशा अक्षय के साथ रहा। इसके बाद ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’, ‘खिलाडिय़ों का खिलाड़ी’, ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’, ‘वक्त हमारा है’ और ‘मोहरा’ जैसी फिल्मों से वह साफ तौर पर एक एक्शन स्टार बन गए। साल 2000 में कॉमिक फिल्म ‘हेराफेरी’ से अक्षय ने कॉमेडी के क्षेत्र में कदम रखा जिसके बाद ‘गरम मसाला’, ‘फिर हेराफेरी’, ‘भागमभाग’, ‘वेलकम’, ‘सिंह इज किंग’ और ‘हाउसफुल’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को खूब हंसाया। साल 2010 के बाद अक्षय ने कुछ अलग तरह की फिल्मों में भी काम किया जैसे कि ‘ओ एम जी-ओ माई गॉड’, ‘स्पेशल 26’, ‘हॉलीडे’, ‘बेबी’, ‘नाम शबाना’ ‘एअरलिफ्ट’, ‘रुस्तम’ और ‘जॉली एलएलबी 2’, ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ और ‘पैडमैन’ जैसी फिल्मों से स्वच्छता और स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता भी फैलाई गई है।

Akshay Kumar,akshay kumar new movie,akshay kumar news,sooryavanshi,khiladi kumar,khiladi,entertainment,bollywood

उनकी आखिरी फिल्म ‘केसरी’ उनकी नौवीं हिट फिल्म है, इस कतार में गोल्ड (102.10 करोड़ रुपये), पैडमैन (78.22 करोड़ रुपये), टॉयलेट :एक प्रेम कथा (132.07 करोड़ रुपये), जॉली एलएलबी 2 (117 करोड़ रुपये), रुस्तम (127.49 करोड़ रुपये), हाउसफुल 3 (109.14 करोड़ रुपये), एअरलिफ्ट (128.1 करोड़ रुपये) और सिंह इज किंग (89.95 करोड़ रुपये) की कमाई की। अक्षय को सबसे विश्वसनीय स्टार कहते हुए डिस्ट्रीब्यूटर राजेश थडानी ने कहा, एक्शन से लेकर कॉमेडी तक और अब देशभक्ति फिल्मों से, अक्षय हमेशा दर्शकों में कौतुहल बनाए रखते हैं कि अब आगे क्या आने वाला है और दर्शकों को इस बात का भी इंतजार रहता है कि अब अक्षय किस नई चीज के साथ आएंगे। अक्षय ने अपने करियर को एक जैसा नहीं रखा।

Akshay Kumar,akshay kumar new movie,akshay kumar news,sooryavanshi,khiladi kumar,khiladi,entertainment,bollywood

अक्षय के इस देश के नागरिक होने के सवाल को लेकर जहां कई लोग आगे आ रहे हैं, वहीं बॉलीवुड के कुछ दिग्गज कलाकार जैसे कि अनुपम खेर, पूनम ढिल्लों ने भी उनके बचाव में अपनी बात रखी हैं। पूनम ने ट्वीट किया, ‘समाज को वापस लौटाने के लिए आप फिल्म इंडस्ट्री में कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं। अपने अच्छे काम को जारी रखें और किसी भी तरह से नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी होने न दें। एक कनाडाई नागरिक होना भारत के प्रति आपके भाव और प्रेम को दूर नहीं कर सकेगा।’ वहीं अनुपम ने अक्षय से देश के प्रति उनकी वफादारी की सफाई न देने का आग्रह किया है, ‘आप एक अभिनेता हैं। आपको हर किसी को सफाई देने की आवश्यकता नहीं है।’

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम