न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘दबंग-3’ में बॉबी देओल, कहीं हो न जाए ‘रेस-3’ सरीखा हाल

सलमान खान (Salman Khan) ने एक बार फिर से देओल परिवार के अभिनय में बुझते चिराग बॉबी देओल (Bobby Deol) को अपने साथ जोडक़र सफलता की उम्मीद उनमें जगाई है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 15 Mar 2019 6:53:43

‘दबंग-3’ में बॉबी देओल, कहीं हो न जाए ‘रेस-3’ सरीखा हाल

सलमान खान (Salman Khan) ने एक बार फिर से देओल परिवार के अभिनय में बुझते चिराग बॉबी देओल (Bobby Deol) को अपने साथ जोडक़र सफलता की उम्मीद उनमें जगाई है। गत वर्ष रेस-3 में बॉबी देओल (Bobby Deol) को साथ लेकर उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मात खाई है और अब एक बार फिर से वे ऐसा ही काम करने जा रहे हैं। इस बार वे बॉबी को अपनी सफल फ्रेंचाइजी ‘दबंग’ के 3रे भाग में लेकर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में बॉबी देओल (Bobby Deol) सलमान खान (Salman Khan) के दोस्त की भूमिका में नजर आएंगे।

bobby deol,Salman Khan,dabangg 3,race 3,bobby deol movies,salman khan movies,christmas 2019,ranbir kapoor,brahmastra,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

सलमान खान (Salman Khan) ने आज मीडिया के सामने अपनी आगामी फिल्म दबंग-3 (Dabangg-3) की घोषणा करने के साथ ही इस बात का ऐलान कर दिया कि उनकी फिल्म इस वर्ष क्रिसमस के मौके पर ही प्रदर्शित होगी। पहले यह सम्भावना जताई जा रही थी कि सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म की प्रदर्शन तिथि में कुछ बदलाव कर सकते हैं लेकिन आज जैसे ही उन्होंने कहा कि वे दबंग-3 (Dabangg-3) की शूटिंग 1 अप्रैल से शुरू करेंगे और क्रिसमस (Christmas) पर इसे प्रदर्शित करेंगे यह पक्का हो गया वे करण जौहर (Karan Johar) निर्मित और अयान मुखर्जी निर्देशित रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)’ के साथ टकराव लेने जा रहे हैं। सलमान खान (Salman Khan) की दबंग-3 (Dabangg-3), दबंग सीरीज का तीसरा भाग है जो पिछले दो वर्षों से गाहे-ब-गाहे चर्चाओं में आता रहा है। लेकिन अब यह शूटिंग पर जा रही है। दबंग (Dabangg) को लेकर दर्शकों में पहले ही खासी उत्सुकता है। इस बार उनकी फिल्म में बॉबी देओल (Bobby Deol) भी नजर आने जा रहे हैं जो इससे पहले सलमान खान (Salman Khan) के साथ रेस-3 (Race-3) में नजर आ चुके हैं।

bobby deol,Salman Khan,dabangg 3,race 3,bobby deol movies,salman khan movies,christmas 2019,ranbir kapoor,brahmastra,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

हालांकि सलमान खान (Salman Khan) ने अपने बयान में मीडिया को यह नहीं बताया है कि उनकी फिल्म दिसम्बर में किस तारीख को प्रदर्शित होगी। उन्होंने सिर्फ यह कहा है कि उनकी फिल्म दिसम्बर में आएगी। क्रिसमस (Christmas) का मौका बड़ा वीकेंड और हॉली डे वीक रहता है जिसके चलते फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कमाई ज्यादा होती है। ऐसे में सलमान खान (Salman Khan) भी चाहेंगे कि वे अपनी फिल्म को इसी मौके पर प्रदर्शित करें। वहीं दूसरी ओर करण जौहर (Karan Johar) के बैनर तले बनी ‘ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) ’ एक बिग बजट सुपर हीरो फिल्म है जिसे तीन भागों में बनाया जाएगा। इसका पहला भाग पहले 15 अगस्त 2019 को प्रदर्शित करने की घोषणा की गई थी लेकिन फिर करण जौहर ने इसे अचानक से बदल कर 2019 क्रिसमस (Christmas 2019) कर दिया। इस तारीख पर पहले सलमान खान (Salman Khan) की साजिद नाडियाडवाला की ‘किक-2 (Kick-2)’ का प्रदर्शन होना तय था, जिसकी घोषणा एक वर्ष पूर्व ही कर दी गई थी, लेकिन यह सम्भव नहीं हो पाया। इसी के चलते करण जौहर (Karan Johar) ने अपनी फिल्म को इस तारीख पर फिक्स कर दिया।

bobby deol,Salman Khan,dabangg 3,race 3,bobby deol movies,salman khan movies,christmas 2019,ranbir kapoor,brahmastra,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

बॉलीवुड के गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही है कि दोनों में से कोई न कोई अपनी फिल्म को एक सप्ताह पहले प्रदर्शित करके इस टकराव को टाल सकता है। इससे दोनों फिल्मों को अच्छी ओपनिंग मिल जाएगी और इसके बाद सारा कारोबार फिल्म पर निर्भर करता है। सितारों की भूमिका इसमें सप्ताह हो जाती है। यदि यह दोनों फिल्में एक ही दिन प्रदर्शित होती हैं तो इसमें नुकसान की आशंका सलमान खान (Salman Khan) के लिए ज्यादा है क्योंकि उनकी पिछली फिल्म ‘रेस-3 (Race-3)’ को दर्शकों ने नकार दिया था और ‘भारत (Bharar)’ को लेकर अभी कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता है। यदि यह मान लिया जाए कि ‘भारत (Bharar)’ को दर्शक ज्यादा पसन्द नहीं करता है तो निश्चित रूप से उनकी ‘दबंग-3 (Dabangg-3)’ को नुकसान होगा, क्योंकि रणबीर (Ranbir Kapoor) पूरे डेढ़ वर्ष के बाद दर्शकों के सामने आएंगे और उनकी पिछली प्रदर्शित ‘संजू (Sanju)’ ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ का कारोबार किया है। ऐसे में दर्शकों का रूझान रणबीर कपूर की तरफ ज्यादा होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल