न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बदला’: बिग बी बने रैपर, सोशल मीडिया पर जारी किया गीत, गाने के बोल से हुए प्रभावित

कुछ देर पहले ही अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 8 मार्च को प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘बदला (Badla)’ का दूसरा गीत ‘औकात’ जारी किया है

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 01 Mar 2019 2:13:19

‘बदला’: बिग बी बने रैपर, सोशल मीडिया पर जारी किया गीत, गाने के बोल से हुए प्रभावित

अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की समय-समय पर तारीफ करने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अब ‘गली बॉय (Gully Boy)’ की तरह रैप करते नजर आ रहे हैं। कुछ देर पहले ही अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 8 मार्च को प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘बदला (Badla)’ का दूसरा गीत ‘औकात’ जारी किया है। फिल्म का पहला गीत ‘क्यूं रब्बा. . .’ जहाँ भावनाओं से भरा था, वहीं दूसरा गाना ‘औकात’ काफी अलग अंदाज में है।

amitabh bachchan,badla,amitabh bachchan rapper,badla rap song,badla movie,taapsee pannu,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने यह रैपर अपनी अगली फिल्म ‘बदला (Badla)’ के लिए गाया है। आज यह रैप जारी हो गया है। इसे क्लिंटन सेरेजो ने संगीतबद्ध किया है। गाने के बोल सिद्धान्त कौशल के हैं। गाने की थीम से समाज के गुस्से को दर्शाया गया है। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन इस गीत के बोलों से खासे प्रभावित थे, इसी के चलते उन्होंने स्वयं इसे अपनी आवाज देना मुनासिब समझा। अमिताभ का यह गाना फिल्म में के्रडिट लाइन के साथ चलेगा।

इस रैप के बारे में बात करते हुए फिल्म के निर्देशक सुजॉय घोष ने हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में कहा, हमने फिल्म के लिए जो रैप लिया है उसमें अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज पूरी तरह से मुनासिब बैठी है। रैप में दर्शकों को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का कूल अंदाज नजर आएगा। क्लिंटन सेरेजो ने इसे संगीतबद्ध करने के साथ ही इसकी कोरियोग्राफी भी की है। निर्देशक सुजॉय घोष, एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म ‘बदला’ के ट्रेलर लांच से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तले किया गया है। यह एक एक्शन-थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री पर आधारित फिल्म है। अमिताभ और तापसी ने ‘पिंक’ के दो साल बाद फिर से एकसाथ पर्दे पर वापसी की है। इस फिल्म को लेकर भी बॉक्स ऑफिस आशान्वित है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3-4 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी। यदि दर्शकों को इसका रहस्य पसन्द आ गया तो निश्चित तौर पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लाइफ टाइम 55-60 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम