न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बदला’: बुधवार को भी मचाया गदर, बॉक्स ऑफिस पर अब मुनाफा ही मुनाफा

गत 8 मार्च को प्रदर्शित हुई अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म ‘बदला (Badla Box Office)’ बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई का नमूना पेश कर रही है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 14 Mar 2019 6:25:46

‘बदला’: बुधवार को भी मचाया गदर, बॉक्स ऑफिस पर अब मुनाफा ही मुनाफा

गत 8 मार्च को प्रदर्शित हुई अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म ‘बदला (Badla Box Office)’ बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई का नमूना पेश कर रही है। देश में मात्र 750 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित हुई यह फिल्म अपने दमदार विषय, उम्दा अभिनय और कसावट भरे निर्देशन के बलबूते पर अब तक 40 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो गई है। 30 करोड़ के मध्य बजट में बनी यह फिल्म अब निर्माताओं के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही है। तरण आदर्श द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 3.55 करोड़ का कारोबार करते हुए हॉलीवुड फिल्म कैप्टन मार्वल को कड़ी टक्कर दी है। अब तक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नेट 34.55 करोड़ का कारोबार करते हुए 40.53 करोड़ का ग्रॉस कारोबार कर चुकी है।

badla,badla box office,badla box office report,amitabh bachchan,taapsee pannu,bollywood,bollywood news hindi

इस फिल्म के अब तक के कारोबार को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह आसानी से बॉक्स ऑफिस पर 70-80 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब हो जाएगी। इस फिल्म के निर्माण में 30 करोड़ का बजट खर्च किया गया है।

इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.04 करोड़ रुपए कमाए थे। शनिवार और रविवार को इसके कारोबार में उछाल आया और इसने 8.55 और 9.61 करोड़ का कारोबार किया। सोमवार को इस फिल्म ने 3.75 करोड़ का कारोबार किया है और मंगलवार को 10 लाख की बढ़ोतरी के साथ बॉक्स ऑफिस पर 3.85 करोड़ बटोरने में सफलता प्राप्त की वहीं बुधवार को इस फिल्म ने 3.55 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह से 6 दिन में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 34.55 करोड़ का नेट और 40.53 करोड़ का ग्रॉस कारोबार किया है। तरण आदर्श ने इस फिल्म के आंकड़ों को जारी किया है।

badla,badla box office,badla box office report,amitabh bachchan,taapsee pannu,bollywood,bollywood news hindi

इस फिल्म की कहानी एक मर्डर थ्रिलर है और अमिताभ और तापसी के अभिनय की फिल्म में तारीफ की जा रही है। तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म को शाहरुख खान के होम प्रोडक्शन रेड चिलीज के बैनर तले बनाया गया है। अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की जोड़ी इससे पहले भी फिल्म ‘पिंक’ में एक साथ नजर आ चुकी है और इस फिल्म से भी ‘पिंक’ की सफलता को दोहराने की उम्मीद की जा है। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक थ्रिलर फिल्म है, जो स्पेनिश फिल्म ‘द इनविजबिल गेस्ट’ का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म की कहानी अमिताभ और तापसी को ध्यान में रख कर बनाई गई है। अमिताभ इस फिल्म में एक वकील की भूमिका में हैं और हत्या के संदेह में फंसी तापसी की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं। लगभग 5 साल बाद अमृता सिंह ने इस फिल्म से वापसी की है। फिल्म में उनका अभिनय और किरदार बेहद सशक्त है। उनके हिस्से में भी कुछ वजनी संवाद आए हैं जो उनके किरदार को स्पष्ट करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम