न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

100 करोड़ के क्लब में पहुँची ‘बदला’, अपनी ही फिल्मों को पीछे छोड़ा अमिताभ ने

गत 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदर्शित हुई निर्देशक सुजॉय घोष की अमिताभ बच्चन तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘बदला’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई का नमूना पेश करते हुए 100 करोड़ी क्लब में प्रवेश कर लिया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 08 Apr 2019 4:48:18

100 करोड़ के क्लब में पहुँची ‘बदला’, अपनी ही फिल्मों को पीछे छोड़ा अमिताभ ने

गत 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदर्शित हुई निर्देशक सुजॉय घोष की अमिताभ बच्चन तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘बदला’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई का नमूना पेश करते हुए 100 करोड़ी क्लब में प्रवेश कर लिया है। रविवार को इस फिल्म का 31वां दिन था, जिस दिन इसने स्वयं को 100 करोड़ी क्लब में पहुँचाने में सफलता प्राप्त की। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक ग्रॉस 100.60 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। नेट कारोबार इसका 85.26 करोड़ हो चुका है। बीते गुरुवार को इसने सफर का चौथा सप्ताह पूरा कर लिया और 5 अप्रैल से इसने 5वें सप्ताह का सफर शुरू कर दिया है। 5वें सप्ताह के शुक्रवार को इसने 30 लाख, शनिवार को 55 लाख और रविवार को 72 लाख का कारोबार करते हुए 5वें वीकेंड में कुल 1.57 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त करते हुए कुल नेट कारोबार 85.26 और ग्रॉस कारोबार 100.60 करोड़ करने में सफलता प्राप्त की। तरण आदर्श ने इसके आंकड़ों को जारी किया है।

फिल्म ने चौथे सप्ताह में शुक्रवार को 70 लाख, शनिवार को 1.20 करोड़, रविवार को 1.45 करोड़, सोमवार को 55 लाख, मंगलवार को 50 लाख, बुधवार को 45 लाख और गुरुवार को 40 लाख का कारोबार करते हुए अपने कारोबार को 83.69 करोड़ तक पहुंचाने में कामयाब प्राप्त कर ली थी। अब तक के कारोबार से यह फिल्म सुपर हिट साबित हो गई है।

इस फिल्म ने अपने अब तक के प्रदर्शन से 4थे सप्ताह में अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेबी’ को मात देने में सफलता प्राप्त कर ली है। अक्षय कुमार की नीरज पांडे निर्देशित फिल्म ने लाइफ टाइम 81.83 करोड़ का कारोबार किया था। इस फिल्म में तापसी पन्नू भी नजर आई थीं। ‘बेबी’ तापसी के करिअर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी हुई थी, लेकिन अब यह तीसरे नम्बर पर आ गई है। ‘बदला’ ने उसे एक स्थान नीचे सरकाने में सफलता प्राप्त की है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम