न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ष 2019 की हाईएस्ट ग्रॉसर वीकेंडर में शामिल हुई ‘बदला’

वर्ष 2019 बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के लिए शानदार रहा है। शुरूआती ढाई महीने के सफर में कई सफल फिल्मों का प्रदर्शन हुआ जिससे बॉक्स ऑफिस पर अब तक लगभग 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 13 Mar 2019 4:34:31

वर्ष 2019 की हाईएस्ट ग्रॉसर वीकेंडर में शामिल हुई ‘बदला’

वर्ष 2019 बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के लिए शानदार रहा है। शुरूआती ढाई महीने के सफर में कई सफल फिल्मों का प्रदर्शन हुआ जिससे बॉक्स ऑफिस पर अब तक लगभग 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। गत शुक्रवार को प्रदर्शित हुई अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की ‘बदला (Badla)’ ने 5 दिन के सफर में बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ का कारोबार करते हुए अपनी लागत वसूल कर ली है।

इसके साथ ही यह फिल्म वर्ष 2019 की उन फिल्मों में शामिल हो गई है, जिन्होंने अपने सफर के पहले 3 दिन में बेहतरीन कारोबार किया है। ‘बदला (Badla)’ ने पहले दिन जहाँ 5.94 करोड़ का कारोबार किया था वहीं दूसरे दिन शनिवार को 8.55 करोड़ और रविवार को 9.61 करोड़ का कारोबार करते हुए अपना कुल कलेक्शन 23.20 करोड़ करने में सफलता प्राप्त कर ली थी। बॉक्स ऑफिस पर इसका ग्रॉस कलेक्शन 27.38 करोड़ हो गया था।

‘बदला’ से पहले इस वर्ष जिन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन के तीन दिन में शानदार कारोबार किया है उनके नाम इस प्रकार हैं—

badla,badla box office collection,amitabh bachchan,taapsee pannu,gully boy,total dhamaal,manikarnika,luka chuppi,bollywood news,bollywood,bollywood gossips hindi

1. गली बॉय — जोया अख्तर की इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आए थे। इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 72.45 करोड़ की कमाई की थी।

badla,badla box office collection,amitabh bachchan,taapsee pannu,gully boy,total dhamaal,manikarnika,luka chuppi,bollywood news,bollywood,bollywood gossips hindi

2. टोटल धमाल — अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की इस मल्टी स्टारर फिल्म ने 3 दिन में 62.40 करोड़ का कारोबार किया था।

badla,badla box office collection,amitabh bachchan,taapsee pannu,gully boy,total dhamaal,manikarnika,luka chuppi,bollywood news,bollywood,bollywood gossips hindi

3. मणिकर्णिका: झांसी की रानी — इस फिल्म ने पहले वीकेंड में 41.35 करोड़ की कमाई की थी।

badla,badla box office collection,amitabh bachchan,taapsee pannu,gully boy,total dhamaal,manikarnika,luka chuppi,bollywood news,bollywood,bollywood gossips hindi

4. लुका छुपी — लुका छुपी ने तीन दिन में 32.13 करोड़ की कमाई की थी।
इन फिल्मों के अतिरिक्त इस साल बॉक्स ऑफिस पर एक से बढक़र एक फिल्में रिलीज हुई है और इस लिस्ट में कई तो ऐसी फिल्में है जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ इस वर्ष के अभी तक के सफर में पहली ऐसी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का खिताब अपने नाम किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 245 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। यह बॉलीवुड की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इससे आगे ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष 3‘ और आमिर खान की ‘धूम 3’ व ‘दंगल’ ही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला

डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला

क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब

जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार

मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम