न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानिए कब प्रदर्शित होगी आयुष्मान खुराना की ‘आर्टिकल 15’

मंगलवार को आयुष्मान खुराना ने खुद ट्वीट करके ‘आर्टिकल 15’ की प्रदर्शन तिथि के बारे में बताया। ‘आर्टिकल 15’ 28 जून को रिलीज होने वाली है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 01 May 2019 6:22:36

जानिए कब प्रदर्शित होगी आयुष्मान खुराना की ‘आर्टिकल 15’

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक दो सफलतम फिल्में—बधाई हो और अंधाधुन—देने वाले आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर खासी चर्चाओं में हैं। इस वर्ष उनकी दो फिल्मों —आर्टिकल 15 और ड्रीम गर्ल—का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन दोनों फिल्मों में आयुष्मान खुराना अलग-अलग अंदाज में दर्शकों से रूबरू होने को तैयार हैं। मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर आयुष्मान खुराना ने अपनी अगली फिल्म आर्टिकल-15 के प्रदर्शन तिथि की घोषणा की है। उनकी पिछली फिल्मों में आयुष्मान का जलवा देख चुके दर्शकों को उनकी इस फिल्म का इंतजार है।

मंगलवार को आयुष्मान खुराना ने खुद ट्वीट करके ‘आर्टिकल 15’ की प्रदर्शन तिथि के बारे में बताया। ‘आर्टिकल 15’ 28 जून को रिलीज होने वाली है। बता दें कि ‘आर्टिकल 15’ एक इनवेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म है। इसमें आयुष्मान के साथ इशा तलवार, मनोज पाहवा, सयानी गुप्ता और कुमुद मिश्रा भी नजर आएंगे।

इस फिल्म का निर्देशन अनुभन सिन्हा ने किया है। जिनकी गत वर्ष ‘मुल्क’ ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया था। इससे पहले भी आयुष्मान ने फिल्म की शूटिंग का एक दिलचस्प वाकया शेयर किया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, ‘आज मेरे काम के प्रति मेरे प्यार की परीक्षा थी। हम अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित आर्टिकल 15 की शूटिंग कर रहे थे। हमारे लिए एक चुनौतीपूर्ण दिन था। हमें एक दलदल में उतरना था। जब आधा शॉट हो गया तब हमने ध्यान दिया की दलदल में काफी कीड़े थे। मैं अपने बहादुर और टैंलेंटेड ऐक्टर्स की तारीफ करता हूं कि इतने कीड़े होने के बाद भी उन्होंने शॉट पूरा किया। अनुभव सिन्हा हम आपके लिए खून बहाने के लिए तैयार हैं।’

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील

ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा

बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन

बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश

जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम