न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बाला’ को मिली प्रदर्शन तिथि, इसी वर्ष नवम्बर में होंगे गंजे आयुष्मान के दर्शन

गत वर्ष दो ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले आयुष्मान खुराना इस वर्ष कई फिल्मों में दिखायी देने वाले हैं। इस वर्ष उनकी पहली फिल्म 28 जून को प्रदर्शित होने जा रही है। इ

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 28 May 2019 1:40:21

‘बाला’ को मिली प्रदर्शन तिथि, इसी वर्ष नवम्बर में होंगे गंजे आयुष्मान के दर्शन

गत वर्ष दो ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले आयुष्मान खुराना इस वर्ष कई फिल्मों में दिखायी देने वाले हैं। इस वर्ष उनकी पहली फिल्म 28 जून को प्रदर्शित होने जा रही है। इसके बाद वे राज शांडिल्य की ‘ड्रीम गर्ल’, शूजित सरकार की ‘गुलाबो सिताबो’ में नजर आएंगे। उनकी इन फिल्मों की प्रदर्शन तिथि पहले ही तय हो चुकी ह। दिनेश विजान की अमर कौशिक के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘बाला’ के लिए कोई तिथि नहीं मिल पा रही थी लेकिन अब दिनेश विजान को अपनी फिल्म के लिए प्रदर्शन तिथि मिल गई है। ‘बाला’ 22 नवम्बर को प्रदर्शित होगी। पहले इस दिन निर्देशक अनीस बज्मी की जॉन अब्राहम, अनिल कपूर अभिनीत ‘पागलपंती’ का प्रदर्शन होना तय था लेकिन अनीस बज्मी ने कल अपनी फिल्म की प्रदर्शन तिथि में बदलाव करते हुए उसे 8 नवम्बर को शिफ्ट कर लिया और 22 नवम्बर खाली होते ही दिनेश विजान ने इसे ‘बाला’ के लिए बुक कर लिया।

ayushmann khurrana,bala,bala release date,bhumi pednekar,yami gautam,ayushmann khurrana new movie,entertainment,bollywood

दिनेश विजान की इस कॉमिडी फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ भूमि पेडनेकर और यामी गौतम नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं जिन्होंने गत वर्ष दिनेश विजान की ‘स्त्री’ को निर्देशित किया था। इस फिल्म की कहानी एक गंजे लडक़े (आयुष्मान खुराना) और एक छोटे शहर की लडक़ी (भूमि पेडनेकर) के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को लेकर आयुष्मान खुराना का कहना है कि खुद के सिर से बाल हटाना काफी कठिन होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले मैं स्टेज वन पर शूटिंग करूंगा इसके बाद मुझे स्टेज टू में और ज्यादा गंजा दिखाया जाएगा। इसलिए इसके लिए नैचरल तरीके के बजाय मुझे प्रोस्थेटिक्स मेकअप पर निर्भर रहना पड़ेगा। हमने कई टॉपिक्स पर फिल्में बनाई हैं और यह एक ऐसा मुद्दा है जिससे काफी पुरुष आजकल जूझ रहे हैं। शुक्र है कि मेरे बाल अच्छे हैं लेकिन मेरे कई ऐसे दोस्त हैं जो कम उम्र में ही गंजे हो गए हैं। हालांकि यह सीरियस मुद्दा है लेकिन हमने इसे फिल्म में हल्के-फुल्के तरीके से उठाया है। फिल्म में सौरभ शुक्ला, जावेद जाफरी और सीमा पाहवा भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। आयुष्मान खुराना की इस फिल्म के अलावा अन्य फिल्मों की बात करें तो वह अनुभव सिन्हा की ‘आर्टिकल 15’, राज शांडिल्य की ‘ड्रीम गर्ल’, शूजित सरकार की ‘गुलाबो सिताबो’ और ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में काम कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो