न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बाला’ के लिए सिर मुंडवाने को तैयार आयुष्मान खुराना, कई और सितारों ने भी मुंडवाया है सिर

हाल ही में एक समाचार पत्र में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) को लेकर कहा गया है कि वे अपनी अगली फिल्म के लिए अपना सिर मुंडवाने की तैयारी कर रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 21 Feb 2019 12:15:57

‘बाला’ के लिए सिर मुंडवाने को तैयार आयुष्मान खुराना, कई और सितारों ने भी मुंडवाया है सिर

हाल ही में एक समाचार पत्र में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) को लेकर कहा गया है कि वे अपनी अगली फिल्म के लिए अपना सिर मुंडवाने की तैयारी कर रहे हैं। जब से यह समाचार आया है तभी से आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की बहुत तारीफ हो रही है। वैसे भी आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ऐसे विषयों पर फिल्में करते आए हैं जिन पर लोग खुलकर बोलते नहीं हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण उनकी पहली फिल्म ‘विक्की डोनर’ थी, जो ‘स्पर्म डोनर’ पर थी। गत वर्ष प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म ‘बधाई हो’ में 50 की उम्र पार कर चुके दम्पत्ति के सैक्स सम्बन्धों को लेकर थी। इस उम्र में सैक्स करना वर्जित माना जाता है। अब आयुष्मान खुराना अपनी अगली फिल्म ‘बाला’ में पुरुषों के गंजेपन की समस्या को लेकर आ रहे हैं।

ayushman khurana,film bala,ayushman khurana will shave his head,ayushman will shave his hairs,actors,bollywood,bollywood news

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए वे कहते हैं, हम फिल्म के लिए अलग-अलग लुक्स निकालने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने थिएटर करते समय दो बार अपना सिर मुंडवाया था। अगर इस भूमिका के लिए जरूरी लगा तो मुझे सिर शेव करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

ayushman khurana,film bala,ayushman khurana will shave his head,ayushman will shave his hairs,actors,bollywood,bollywood news

ऐसा नहीं है कि आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के पहले ऐसे अभिनेता होने जा रहे हैं जो अपनी भूमिका के लिए सिर मुंडवाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म उद्योग में हमारी याद्दाश्त के मुताबित अभिनेत्री परसिसि खंबाटा पहली ऐसी अभिनेत्री रही हैं जिन्होंने अपनी भूमिका के लिए अपने बालों को त्यागना उचित समझा था। वे पूरी तरह गंजी हो गई थी। वर्ष 2005 में शबाना आजमी ने अपनी फिल्म ‘फायर’ के लिए अपना सिर मुंडवा लिया था। उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए शिल्पा शेट्टी ने 2010 में फिल्म द डिजायर के लिए अपना सिर मुंडवाया था।

ayushman khurana,film bala,ayushman khurana will shave his head,ayushman will shave his hairs,actors,bollywood,bollywood news

अभिनेता में संजय दत्त ऐसे सितारे रहे हैं जिन्होंने वर्ष 2012 में प्रदर्शित हुई करण जौहर की फिल्म ‘अग्निपथ’ के लिए अपना सिर मुंडवाया था। वे फिल्म में पूरी तरह से गंजे नजर आए थे। जबकि सलमान खान ने ‘तेरे नाम’ (2003) और आमिर खान ‘गजनी’ (2008) के लिए अपने सिर को मुंडवाया था। हालांकि इन दोनों सितारों ने पूरी तरह से नहीं अपितु अपने सिर पर कुछ बालों को रखा था। ऐसा ही कुछ ‘हैदर’ (2014) के लिए शाहिद कपूर ने किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला

डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला

क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब

जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार

मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम