न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हीरो नहीं बेहतर अभिनेता बनना चाहते हैं अपारशक्ति खुराना

सुनील ग्रोवर के साथ शो ‘कानपुर के खुरानाज’ में अपने अंदाज से दर्शकों को हंसाने में सफल रहे अपार शक्ति खुराना को इन दिनों बॉलीवुड में हीरो की भूमिका निभाने के प्रस्ताव मिल रहे हैं, लेकिन वे हीरो नहीं बनकर बेहतर अभिनेता बनने की दौड़ लगा रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 12 Mar 2019 11:12:09

हीरो नहीं बेहतर अभिनेता बनना चाहते हैं अपारशक्ति खुराना

सुनील ग्रोवर के साथ शो ‘कानपुर के खुरानाज’ में अपने अंदाज से दर्शकों को हंसाने में सफल रहे अपार शक्ति खुराना को इन दिनों बॉलीवुड में हीरो की भूमिका निभाने के प्रस्ताव मिल रहे हैं, लेकिन वे हीरो नहीं बनकर बेहतर अभिनेता बनने की दौड़ लगा रहे हैं। उनका कहना है कि मुख्य भूमिकाओं की पेशकश हो रही है लेकिन वह उन्हें करने की जल्दी में नहीं हैं। अभिनेता का कहना है कि वह अच्छी कहानी और सही भूमिका का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक न्यूज एजेंसी को दिए अपने साक्षात्कार में उन्होंने बताया, ‘दंगल’ और ‘स्त्री’ के बाद बहुत से लोगों ने मुझसे अच्छे पैसों के साथ फिल्मों में मुख्य भूमिकाओं के लिए संपर्क किया। लेकिन मैं उन्हें करने के लिए जल्दी में नहीं हूं। मैं चाहता हूं कि आप मुझसे खुशी के साथ फोन करें और कहें कि फिल्म धमाल मचा रही है। और, ऐसा तभी होगा जब मैं सब्र और समझदारी से फैसला लूंगा। इसलिए मैं सही कहानी का इंतजार कर रहा हूं और मुझे उसके लिए कोई जल्दी नहीं है।

aparshakti khurana,ayushmann khurrana,aparshakti khurana movies,aparshakti khurana films,bollywood,bollywood news,bollywood gossips hindi

अपने फैसले के पीछे के कारण के बारे में उन्होंने कहा, बहुत से अभिनेताओं ने यह गलती की है। राजकुमार राव के अलावा कोई भी ऐसा नहीं कर पाया है, जो अक्सर छोटे किरदार निभाया करता था और अब वह बड़ी मुख्य भूमिका में है। मुझे नहीं लगता कि राजकुमार के अलावा कोई भी ऐसा कर सका है।

aparshakti khurana,ayushmann khurrana,aparshakti khurana movies,aparshakti khurana films,bollywood,bollywood news,bollywood gossips hindi

दंगल, बदरीनाथ की दुल्हनिया, हैप्पी फिर भाग जाएगी, स्त्री और हाल ही में प्रदर्शित हुई लुका छुपी से अपारशक्ति ने सहायक किरदार के लिहाज से बड़े पर्दे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। अपारशक्ति, आयुष्मान खुराना के छोटे भाई हैं। अपारशक्ति का मानना है कि किसी को भी खुद को बार-बार साबित करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘सही वक्त पर सही जगह होना, सही वक्त पर प्रस्तुति देना, सही लोगों के साथ काम करना और हीरो बनने की दौड़ में शामिल नहीं होना, यह सभी बहुत जरूरी है। एक हीरो और एक अभिनेता बनने के बीच के अंतर पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, मेरा मकसद एक बेहतर अभिनेता बनने का है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम