न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हॉरर कॉमेडी फिल्मों का यूनिवर्स बनाने की तैयारी में दिनेश विजान, यादगार और दिलचस्प किरदार से वापसी कर रहे हैं इरफान खान

निर्माता दिनेश विजान ने अभिनेता इरफान खान के बार में कहा कि वह टॉप फॉर्म में हैं और जल्द ही वह ऐसा किरदार निभाते दिखाई देंगे जो बहुत ही ‘यादगार’ होगा।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 21 May 2019 6:50:50

हॉरर कॉमेडी फिल्मों का यूनिवर्स बनाने की तैयारी में दिनेश विजान, यादगार और दिलचस्प किरदार से वापसी कर रहे हैं इरफान खान

निर्माता दिनेश विजान ने अभिनेता इरफान खान के बार में कहा कि वह टॉप फॉर्म में हैं और जल्द ही वह ऐसा किरदार निभाते दिखाई देंगे जो बहुत ही ‘यादगार’ होगा। ज्ञातव्य है कि इरफान पिछले महीने ही न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करवाकर आए हैं और फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग कर रहे हैं। यह वर्ष 2017 में आई दिनेश विजान की साकेत चौधरी निर्देशित फिल्म ‘हिन्दी मीडियम’ का दूसरा भाग है। पिछले साल मार्च में इरफान ने बीमारी की जानकारी दी थी और कहा था कि वह इसके इलाज के लिए विदेश जा रहे हैं। वह इसी साल फरवरी में भारत वापस लौटे हैं। नई दिल्ली में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए जब दिनेश विजान से सवाल किया कि इरफान सेट पर कैसा महसूस कर रहे हैं, उन्होंने कहा, वह आउट स्टेंडिंग और माइंड ब्लोइंग हैं। वह टॉप फॉर्म में हैं। उनका चरित्र यादगार रहने वाला है।
पिछले महीने, इरफान ने एक काल्पनिक मिठाई की दुकान के सामने खड़े होने की खुद की एक तस्वीर ट्वीट की थी, उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था, ‘जीएमबी 1900 के बाद से सेवारत। दूसरी कहानी ‘अंग्रेजी मीडियम’ को बयान करने में मजा आएगा। जल्द आ रहे हैं, मिस्टर चंपक जी।’
दिनेश विजान से इरफान को लेकर यह पूछे जाने पर कि सेट पर क्या उनका खास ख्याल रखा जा रहा है, निर्माता ने कहा, ‘वह एक अनोखे अभिनेता हैं। वह एक मजबूत इंसान हैं। वह पूरी यूनिट का उसी प्रकार से ख्याल रखते हैं जैसा पूरी यूनिट उनका रखती है।’ यह पहला मौका है जब इस फिल्म में करीना कपूर खान पहली बार इरफान खान के साथ काम करने जा रही हैं।
करीना कपूर खान को लेकर दिनेश विजान ने कहा कि उन्हें रोमांटिक तरीके से नहीं दिखाया गया है। वह एक पुलिसवाली का किरदार कर रही हैं। यह एक दिलचस्प चरित्र है और कहानी के लिए महत्वपूर्ण है।

एक तरफ जहाँ दिनेश विजान अंग्रेजी मीडियम बना रहे हैं वहीं दूसरी ओर वे प्रेम कहानी और हॉरर कॉमेडी फिल्मों का भी निर्माण कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दो कपल्स की प्रेम कहानी की घोषणा की है। इन प्रोजेक्ट के साथ ही दिनेश विजान अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्मों का यूनिवर्स भी बनाने की तैयारी में हैं। दिनेश ने कहा, ‘हॉरर कॉमेडी का यूनिवर्स बनाने का शुरू से ही इरादा था। ‘स्त्री’, ‘मुंझा’, ‘रूह-आफजा’ (जल्द रिलीज होगी) पर काम करने के लिए तीन अलग-अलग टीमें रहीं। अंत में ये तीनों फिल्में कैसे टकराकर आपस में जुड़ती हैं मैं इस काल्पनिक यूनिवर्स की निगरानी करने वाला हूं और.. इसलिए यह पांच साल की मेहनत होगी।’

irrfan khan,angrezi medium,hindi medium,stree,dinesh vijan,bollywood,entertainment,stree 2

‘स्त्री’ के दूसरे भाग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि फिल्म रूह-आफजा अगले साल मार्च में आ रही है और फिल्म ‘मुंझा’ आगामी वर्ष के अन्त तक प्रदर्शित हो जाएगी। ‘स्त्री 2’ के 2021 में आने की संभावनाएं हैं। हालांकि यह सभी एक ही शैली की फिल्में हैं, लेकिन दिनेश उनके एक-दूसरे से अलग होने का वादा करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल