न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बदला के बाद नौकरी की तलाश में अमिताभ, शाहरुख और तापसी पन्नू, ट्वीट कर बताया

फिल्म रिलीज के बाद अमिताभ बच्चन का एक मजेदार ट्वीट चर्चा में है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Mar 2019 1:16:33

बदला के बाद नौकरी की तलाश में अमिताभ, शाहरुख और तापसी पन्नू, ट्वीट कर बताया

इस शुक्रवार 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शाहरुख (Shah Rukh Khan) की कम्पनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट तले निर्मित फिल्म ‘बदला (Badla)’ रिलीज हो गई। इस फिल्म में शूजित सरकार की ‘पिंक (Pink)’ की जोड़ी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) नजर आए। ‘बदला (Badla)’ स्पैनिश फिल्म का आधिकारिक हिन्दी रीमेक हैं, जिसमें भारतीयता के हिसाब से परिवर्तन किया गया है। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने वकील की भूमिका अभिनीत की है, जबकि मूल रूप से स्पैनिश फिल्म में वकील का किरदार एक महिला ने निभाया था। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ था। अमिताभ और तापसी की जोड़ी को फिल्म पिंक में भी काफी पसंद किया गया था और उनकी इस फिल्म ने पहले दिन 4.32 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। ‘बदला’ का निर्माण 30 करोड़ की लागत में किया गया है। इस फिल्म की सफलता माउथ पब्लिसिटी पर निर्भर करती है। जो दर्शक अमिताभ बच्चन के हार्ड कोर प्रशंसक हैं वे तो जरूर इस फिल्म को देखने जाएंगे ही, उसके अतिरिक्त जो दर्शक इसे देखेंगे और पसन्द करेंगे उसके बाद इस फिल्म की सफलता का सही सफर शुरू होगा।

वही फिल्म रिलीज के बाद अमिताभ बच्चन का एक मजेदार ट्वीट चर्चा में है। दरअसल, अमिताभ ट्वीट कर जॉब मांग रहे हैं। महानायक के साथ शाहरुख खान और तापसी पन्नू भी अपनी नौकरी के लिए पैरवी कर रहे हैं।

अमिताभ का ये ट्वीट तेजी वायरल हो रहा है। ट्वीट पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। शाहरुख खान, तापसी पन्नू और डयरेक्टर सुजॉय घोष भी अमिताभ के अंदाज में ही जवाब देते दिखे।

शाहरुख ने अमिताभ के ट्वीट पर रिप्लाई किया, "सर आपको मिल जाए तो मेरी भी सिफारिश कर देना।"

तापसी ने भी लिखा कि "इस फ्रेम में आप दोनों मुझे भी रख सकते हैं। मैंने भी अच्छा काम किया है।"

सुजॉय घोष ने लिखा कि "मेरी भी सिफारिश कीजिए।"

amitabh bachchan,shahrukh khan,taapsee pannu,job,social media,badla,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

अमिताभ के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा- "सर आपने काफी काम किया है। अब थोड़ा अपने लिए जीना शुरू कीजिए। भारत के प्रत्येक शहर, प्रत्येक गांव का विचरण कीजिए। लोगों के प्यार और आत्मीयता का अनुभव कीजिए।" एक और यूजर ने लिखा, "कितना काम करेंगे सर, थोड़ा तो आराम कर लीजिए।" इस तरह कई प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है।

बता दे, 'बदला' (Badla) फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से अधिक कलेक्शन करने में कामयाब रही है। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है, क्योंकि शुक्रवार को हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कैप्टन मार्वल' (Captain Marvel) भी साथ में ही रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन करीब 14 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 'बदला' फिल्म ने पहले दिन करीब 5 करोड़ का कारोबार कर डाला।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल