न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बदला’ के जरिये अपनी इन 2 फिल्मों को पीछे छोड़ा अमिताभ बच्चन ने

सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म ‘बदला (Badla)’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 3 दिन के कारोबार से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की पिछली फिल्मों को मात देने में सफलता प्राप्त कर ली है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 11 Mar 2019 6:54:16

‘बदला’ के जरिये अपनी इन 2 फिल्मों को पीछे छोड़ा अमिताभ बच्चन ने

सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म ‘बदला (Badla)’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 3 दिन के कारोबार से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की पिछली फिल्मों को मात देने में सफलता प्राप्त कर ली है।

amitabh bachchan,badla,badla box office,102 not out,pink,box office report,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

‘बदला (Badla)’ के तीन दिन की कमाई से अमिताभ बच्चन ने अपनी ही दो फिल्मों वर्ष 2016 में आई ‘पिंक (Pink)’ और वर्ष 2018 में आई ‘102 नॉट आउट (102 Nout Out)’ को मात दे दी है। इन दोनों फिल्मों ने अपने पहले 3 दिन के सफर में बॉक्स ऑफिस पर क्रमश: 21.51 करोड़ और 16.65 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। जबकि 3 दिन पूर्व प्रदर्शित हुई ‘बदला’ ने पहले 3 दिनों में 23.20 करोड़ की कमाई की है। पिंक और 102 नॉट आउट ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। ऐसे में ‘बदला’ के शुरूआती 3 दिनों के कारोबार को देखने के बाद बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि यह फिल्म भी 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करते हुए न सिर्फ अपनी लागत निकालने में सफल होगी अपितु यह निर्माताओं के लिए मुनाफे का सौदा भी साबित होगी। शाहरुख खान की फिल्म कम्पनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने ‘बदला (Badla)’ को 30 करोड़ के बजट में बनाया है।

amitabh bachchan,badla,badla box office,102 not out,pink,box office report,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

पिछले 3 सालों में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अभिनीत फिल्मों में पहले दिन सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म ‘बदला (Badla)’ ने अपने साथ दर्शकों को जोडऩे में सफलता प्राप्त कर ली है। बॉक्स ऑफिस पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदर्शित हुई ‘बदला (Badla)’ ने शनिवार और रविवार को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई के आंकड़े दर्ज करवाने में सफलता प्राप्त की है। इस फिल्म ने पहले जहाँ 5.94 करोड़ का कारोबार किया था वहीं दूसरे दिन शनिवार को 65 प्रतिशत का उछाल लेते हुए बॉक्स ऑफिस पर 8.55 करोड़ और रविवार को 9.61 करोड़ का कारोबार करते हुए अपना कुल कलेक्शन 23.20 करोड़ करने में सफलता प्राप्त कर ली है। बॉक्स ऑफिस पर इसका ग्रॉस कलेक्शन 27.38 करोड़ हो गया है। ‘बदला’ को मेट्रोज सिटीज में शानदार रेस्पांस मिला है, जिसके चलते उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म इन शहरों में आसानी से बॉक्स ऑफिस पर 4 सप्ताह का सफर पूरा कर लेगी। मझोले और छोटे शहरों में इस फिल्म को उतने दर्शक नहीं मिल पाए हैं। वैसे तीसरे दिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आस्ट्रेलिया बनाम भारत वन डे मैच के चलते भी नुकसान उठाना पड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला

डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला

क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब

जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार

मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम