न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुरू होने से पहले ही बदली ‘गुलाबो सिताबो’ की प्रदर्शन तिथि, अब 2020 अप्रैल में

शूजीत सरकार ने पिछले महीने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) को लेकर फिल्म ‘गुलाबो सिताबो (Gulabo Sitabo)’ बनाने की घोषणा की थी।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 08 Jun 2019 3:18:38

शुरू होने से पहले ही बदली ‘गुलाबो सिताबो’ की प्रदर्शन तिथि, अब 2020 अप्रैल में

शूजीत सरकार ने पिछले महीने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) को लेकर फिल्म ‘गुलाबो सिताबो (Gulabo Sitabo)’ बनाने की घोषणा की थी। इस फिल्म की घोषणा के दो दिन बाद ही उन्होंने इसकी प्रदर्शन तिथि 20 नवम्बर 2019 घोषित की थी लेकिन अब उन्होंने इसकी प्रदर्शन तिथि में बदलाव करने की घोषणा की है। पीकू, पिंक, विक्की डोनर और अक्टूबर जैसी शानदार फिल्में देने के बाद निर्देशक शूजित सरकार अपनी इस अगली फिल्म की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस फिल्म का ऐलान मई महीने में ही किया गया था। अब इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। ये फिल्म निर्माता-निर्देशक साल 2020 में गर्मियों के सीजन में रिलीज करने वाले है। तारीख होगी 24 अप्रैल।

amitabh bachchan,ayushmann khurrana,gulabo sitabo,gulabo sitabo release date,amitabh bachchan new movie,ayushmann khurrana new movie,entertainment,bollywood

इस फिल्म की कहानी लिखी है जूही चतुर्वेदी ने जो इससे पहले शूजित सरकार की फिल्म अक्टूबर, विक्की डोनर और पीकू की कहानी भी लिख चुकी है। वहीं, फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं रोनी लाहिरी और शील कुमार। फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट इस बात की है कि पहली बार अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना साथ काम करने वाले है।इन दोनों धारदार एक्टर्स को साथ में ऑन स्क्रीन देखना खासा दिलचस्प होगा। फिल्म की लीड एक्ट्रेस कौन है, इसका ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। ‘ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर रिलीज करने से पहले ही रणबीर और आलिया ने शुरू की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग वैसे, अमिताभ बच्चन शूजित सरकार की इस फिल्म के अलावा इमरान हाशमी के साथ ‘चेहरे’ में भी काम कर रहे हैं। जबकि वो फिल्म रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी अहम किरदार में है। दूसरी ओर, आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘आर्टिकल 15’ आगामी 28 जून को प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर बीते दिनों ही रिलीज हुआ था। जो काफी दमदार और सिनेप्रेमियों को झकझोर देने वाला था। इस फिल्म के अलावा आयुष्मान ‘बाला’, ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाले है।

amitabh bachchan,ayushmann khurrana,gulabo sitabo,gulabo sitabo release date,amitabh bachchan new movie,ayushmann khurrana new movie,entertainment,bollywood

पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि फिल्म को नवंबर में रिलीज किया जाएगा लेकिन फिल्म के निर्माताओं ने कंफर्म कर दिया है कि फिल्म अगले साल 24 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फैमिली ड्रामा कॉमिडी फिल्म को जूही चतुर्वेदी ने लिखा है और रॉनी लाहिड़ी और शील कुमार फिल्म के प्रड्यूसर हैं। फिल्म की टीम इस महीने के अंत तक एक लंबे शेड्यूल के लिए लखनऊ जाएगी। आयुष्मान खुराना इस फिल्म से पहले शूजीत सरकार के साथ ‘विक्की डोनर’ में साथ काम कर चुके हैं और अमिताभ बच्चन के साथ शूजीत सरकार ने ‘पीकू’ जैसी सफल फिल्म में काम किया था। ‘गुलाबो सिताबो (Gulabo Sitabo)’ के जरिए अमिताभ (Amitabh Bachchan) और आयुष्मान (Ayushmann Khurrana) पहली बार बड़े पर्दे पर साथ काम करते दिखाई देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो