न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मिलन टाकीज’ को लेकर उत्साहित हैं अली फजल, अनिश्चितता छानबीन करने को प्रेरित करती है

बॉलीवुड अभिनेता अली फजल (Ali Fazal) का कहना है कि अनिश्चितता का तत्व उन्हें उसकी छानबीन करने के लिए प्रेरित करता है

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 02 Mar 2019 7:38:33

‘मिलन टाकीज’ को लेकर उत्साहित हैं अली फजल, अनिश्चितता छानबीन करने को प्रेरित करती है

तिग्मांशु धूलिया इस बार कोई गैंगस्टर ड्रामा दिखाने के बजाय राजनीतिक उथलपुथल का कारण बनी एक प्रेम कहानी को दर्शकों के सामने लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के जरिये हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अली फजल और दक्षिण की ख्यातनाम अभिनेत्री श्रद्धा श्रीनाथ पहली बार काम करते नजर आएंगे। अली फजल को इस फिल्म की सफलता का पूरा विश्वास है। बॉलीवुड अभिनेता अली फजल (Ali Fazal) का कहना है कि अनिश्चितता का तत्व उन्हें उसकी छानबीन करने के लिए प्रेरित करता है। अली मनोरंजन उद्योग के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर हाथ आजमा चुके हैं, चाहे वह हॉलीवुड हो, बॉलीवुड हो या ओटीटी प्लेटफॉम्र्स। अपनी अगली प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘मिलन टाकीज’ का इन दिनों वे प्रमोशन कर रहे हैं, जिसके चलते वे लगातार मीडिया के सम्पर्क में हैं।

ali fazal,milan talkies,ali fazal movie,milan talkies movie,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में जब उनसे यह पूछा गया कि किसी पटकथा में वे क्या देखते हैं तो अली ने इसका उत्तर देते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं अनिश्चितता देखता हूं। मैं जब कोई पटकथा पढ़ता हूं और उसके अंत का अंदाजा नहीं लगा पाता हूं तो मैं उत्साहित हो जाता हूं, क्योंकि मैं अनिश्चितता की प्रक्रिया से गुजरूंगा जो मुझे बिल्कुल किनारे का एहसास कराएगा। उसी समय, ऐसे किरदार और कहानियां फिल्म से जुड़ी हर चीज- ड्रेस, लाइट और कैमरा से मैं ज्यादा अच्छे से जुड़ता हूं। किरदार के कपड़े आपकी चाल-ढाल को बदल देते हैं, संवाद बोलने का ढंग मुझे किरदार की दुनिया में जाने देता है तो आप देखो, यह एक प्रक्रिया है।’

अपनी और जूडी डेंच अभिनीत फिल्म ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ का उदाहरण देते हुए अली ने कहा, ‘हालांकि जब आप इसे देखते हैं तो इसमें कोई टाइमलाइन नहीं दी गई है, कपड़ों के बदलाव के साथ आपको पता चलेगा कि समय कैसे निकल गया। तो हां, मुझे लगता है कि मैं इन विभागों के साथ भी गंभीरता से काम करने को तरजीह देता हूं।’ फिल्म ‘मिलन टॉकीज’ में अली ने मालेगांव के एक नवोदित फिल्म निर्माता का किरदार निभाया है। वह बड़ा फिल्म निर्देशक बनने और मुंबई में बसने के लिए कठिन मेहनत करता है। तिग्मांशु धूलिया निर्देशित ‘मिलन टॉकीज’ 15 मार्च को रिलीज हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम