न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैटरीना को पसन्द नहीं था अली अब्बास जफर का अनुशासन, मानती थी स्वयं को बड़ा स्टार

भारत के प्रमोशन के दौरान जब कैटरीना के साथ काम के अनुभव और दोस्ती की बात निकली तो अली ने खुद ही बताया कि कैटरीना के साथ उनका मनमुटाव किस लेवल पर था।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 31 May 2019 3:06:35

कैटरीना को पसन्द नहीं था अली अब्बास जफर का अनुशासन, मानती थी स्वयं को बड़ा स्टार

अली अब्बास जफर इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ अपनी फिल्म ‘भारत (Bharat)’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म आगामी 5 जून को प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म के ऐसे ही एक प्रमोशन इवेंट में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि ‘न्यूयार्क’ के समय मैं कबीर खान का सहायक निर्देशक हुआ करता था। कैटरीना (Katrina Kaif) तब तक बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी थी। मैं सैट पर अनुशासन बनाए रखता था, जो कि कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को बिलकुल भी पसन्द नहीं था। मैं विशेष रूप से कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की लेट लतीफी के कारण उसे टोका करता था। इसी बात की वजह से कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) मुझे बिलकुल पसन्द नहीं करती थी।

वैसे तो यह बात पुरानी हो गई लेकिन फिल्म भारत के प्रमोशन के दौरान जब कैटरीना के साथ काम के अनुभव और दोस्ती की बात निकली तो अली ने खुद ही बताया कि कैटरीना के साथ उनका मनमुटाव किस लेवल पर था।

ali abbas zafar,bharat,Salman Khan,bharat promotion,katrina kaif,katrina kaif news,katrina kaif new movie,entertainment,bollywood

अली बताते हैं जब मैं निर्देशक कबीर खान (Kabir Khan) की फिल्म न्यूयॉर्क में काम कर रहा था तब मुझे कैटरीना (Katrina Kaif) पसंद नहीं करती थीं। मैं जब भी कहीं काम करता हूं तो बहुत ज्यादा डिसप्लिन में रहता हूं। इसकी वजह है कि मेरे पिता आर्मी में रहे हैं और वही अनुशासन मुझे विरासत में मिला है। जब भी मैं शूट पर होता हूं तो कोशिश करता हूं कि सेट पर वक्त का पूरा ख्याल रखा जाए। जैसा कि आप जानते हैं कि हर खूबसूरत लडक़ी के कुछ न कुछ नखरे तो होते ही हैं। उनका हेयर, मेकअप और भी बहुत कुछ, खास तौर पर टाइम, जिसे लेकर कैटरीना से मेरा मनमुटाव बना रहता था।

कैटरीना (Katrina Kaif) की लेट-लतीफी का किस्सा बताते हुए अली कहते हैं कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) सुबह 7 बजे की शिफ्ट को 8 या 9 बजे की करवाना चाहती थीं और मैं अपने टाइम पर पाबंद रहता था। कई बार मैंने उनको पकड़ कर, कोने में ले जाकर यह बात कही भी कि मैम आप हर दिन लेट आ रही हैं, आपकी वजह से शूटिंग लेट हो रही है और आगे जा रही है तो प्लीज टाइम पर आइए और उनको मेरा यह बात कहना कतई पसंद नहीं था। उनको को लगता था कि मैं इतनी बड़ी स्टार हूं, कोई कैसे मुझसे इस तरह बात कर सकता है। इन्हीं छोटी-छोटी बातों की वजह से मेरे और उनके बीच मनमुटाव था। लेकिन बाद में जब उनको पता चला कि मैं सिर्फ फिल्म के हक में अपना काम करने की कोशिश कर रहा हूं तो फिर हमारी दोस्ती हो गई।

ali abbas zafar,bharat,Salman Khan,bharat promotion,katrina kaif,katrina kaif news,katrina kaif new movie,entertainment,bollywood

कैटरीना (Katrina Kaif) संग मनमुटाव कैसे दोस्ती में बदली इस पर अली कहते हैं अब यह दोस्ती इतनी हो गई है कि पीछा छुड़ाना मुश्किल है। अब कैटरीना (Katrina Kaif) हर चीज पर अपना जोर लगाती हैं। मिसाल के तौर पर हर पिक्चर में वह अपना रोल बढ़वा लेती हैं। कई बार तो सलमान खान (Katrina Kaif) की लाइनें भी ले लेती हैं, सलमान खान (Katrina Kaif) भी अपनी लाइनें दे देते हैं। कैटरीना (Katrina Kaif) उस तरह की सोच की अभिनेत्री हैं जो सोचती हैं कि जितना ज्यादा स्क्रीन पर उनके संवाद होंगे, उतना ज्यादा ही कलाकार का रोल बड़ा होता है। वैसे वह बहुत ही नेक दिल और प्यारी हैं।

अली अब्बास जफर की यह फिल्म आगामी 5 जून को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) , सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, नोरा फतेही, दिशा पटानी और तब्बू भी नजर आयेंगे। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो