न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बदला’ के कारोबार पर ‘केसरी’ का असर नहीं, होली के दिन कमाई शानदार

अमिताभ बच्चन तापसी पन्नू अभिनीत और सुजॉय घोष निर्देशित फिल्म ‘बदला’ के कारोबार पर होली के मौके पर प्रदर्शित हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ का कोई असर नजर नहीं आया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 22 Mar 2019 4:31:17

‘बदला’ के कारोबार पर ‘केसरी’ का असर नहीं, होली के दिन कमाई शानदार

अमिताभ बच्चन तापसी पन्नू अभिनीत और सुजॉय घोष निर्देशित फिल्म ‘बदला’ के कारोबार पर होली के मौके पर प्रदर्शित हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ का कोई असर नजर नहीं आया है। इस फिल्म ने अपने दूसरे सप्ताह के आखिरी दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार करते हुए स्वयं की कुल कमाई 67 करोड़ से ऊपर पहुंचाने में सफलता प्राप्त कर ली है। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने अपनी पिछली दो फिल्मों 102 नॉट आउट और पिंक को पीछे छोडऩे में कामयाबी प्राप्त कर ली है।

Akshay Kumar,kesari,badla,amitabh bachchan,taapsee pannu,badla box office,badla box office report,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की इस सस्पेंस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो सप्ताह पूरे कर लिए हैं। फिल्म को पहले सप्ताह में जहां 38 करोड़ रूपये की कमाई हुई थी वहीं दूसरे सप्ताह में ‘बदला’ ने 29.32 करोड़ रूपये की कमाई की। करीब 30 करोड़ रूपये में बनी सुजॉय घोष की फिल्म ‘बदला’ ने अपने प्रदर्शन के 14वें दिन यानि इस गुरूवार को 2.35 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई 67.32 करोड़ रूपये हो गई है जबकि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 79.44 करोड़ हो गया है।
इसके साथ अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म 102 नॉट आउट के 52.04 करोड़ और पिंक के 65.39 करोड़ के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। यह दूसरा मौका है जब यह अमिताभ और तापसी की जोड़ी एक साथ परदे पर अपने अभिनय का जादू चलाने में कामयाब हुई है। ‘बदला’ ने धीमी शुरूआत जरूर की थी लेकिन माउथ पब्लिसिटी के चलते इस फिल्म ने अपनी कमाई में उल्लेखनीय विस्तार दिया है।

देश में मात्र 750 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित हुई यह फिल्म अपने दमदार विषय, उम्दा अभिनय और कसावट भरे निर्देशन के बलबूते पर यह अपने साथ दर्शकों को जोडऩे में सफल हुई है। 30 करोड़ के मध्य बजट में बनी यह फिल्म अब निर्माताओं के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही है। हालांकि पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत की थी। लेकिन माउथ पब्लिसिटी के जरिये इस फिल्म ने अपने प्रति दर्शकों को जुटाना शुरू किया। यह सिलसिला लगातार जारी है। इस फिल्म के अब तक के कारोबार को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह आसानी से बॉक्स ऑफिस पर 70-80 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब हो जाएगी। इस फिल्म के निर्माण में 30 करोड़ का बजट खर्च किया गया है।

इस फिल्म की कहानी एक मर्डर थ्रिलर है और अमिताभ और तापसी के अभिनय की फिल्म में तारीफ की जा रही है। तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म को शाहरुख खान के होम प्रोडक्शन रेड चिलीज के बैनर तले बनाया गया है। अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की जोड़ी इससे पहले भी फिल्म ‘पिंक’ में एक साथ नजर आ चुकी है और इस फिल्म से भी ‘पिंक’ की सफलता को दोहराने की उम्मीद की जा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम