तिग्मांशु धूलिया की आगामी 15 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही ‘मिलन टाकीज (Milan Talkies)’ का गीत ‘जॉबलेस’ जारी होने के बाद से चर्चाओं में आ गया है। इस गीत को आकृति कक्कड़ ने गाया और संगीतबद्ध किया है। हालांकि फिल्म में संगीत आदित्य का है। अपने इस गीत के बारे में गायिका आकृति कक्कड़ का कहना है कि उन्होंने गीत ‘जॉबलेस’ को अपने निजी अनुभव से तैयार किया है और वह यह जानकर बेहद खुश व हैरान हुईं जब उन्हें पता चला कि फिल्मकार तिग्मांशु धूलिया ने गीत को ‘मिलन टॉकीज’ में शामिल करने का फैसला किया है। आकृति ने इस गाने को सुकृति और प्रकृति के साथ गाया है।














