न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो वर्ष बाद बन सकता है ‘गली बॉय’ का सीक्वल, दिखेगा भारतीय हिप हॉप का कल्चर

जोया अख्तर (Zoya Akhtar) की हालिया प्रदर्शित गली बॉय (Gully Boy) ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 140 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 11 Mar 2019 12:56:28

दो वर्ष बाद बन सकता है ‘गली बॉय’ का सीक्वल, दिखेगा भारतीय हिप हॉप का कल्चर

जोया अख्तर (Zoya Akhtar) की हालिया प्रदर्शित गली बॉय (Gully Boy) ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 140 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। यह रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की लगातार तीसरी सफलतम फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म से पहले उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की सिम्बा (Simmba) और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की पद्मावत (Padmavat) दी थी। ‘गली बॉय (Gully Boy)’ में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने रैपर की भूमिका अभिनीत की थी। मूल रूप से यह मुम्बई के धारावी इलाके के रैपर की कहानी थी, जिसमें दिखाया गया था कि कई परेशानियों का सामना करने के बाद भी वह अपने सपनों को पूरा करता है। फिल्म में दिखाया गया भारतीय रैप और हिप हॉप कल्चर दर्शकों को बहुत पसन्द आया था। बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि निर्देशिका जोया अख्तर इस फिल्म का अगला भाग बनाने का विचार कर रही हैं।

gully boy,gully boy sequel,zoya akhtar,ranveer singh,gully boy sequel news,farhan akhtar,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

हाल में मीडिया से बात करते हुए जोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने कहा कि वो ‘गली बॉय (Gully Boy)’ के आगे की कहानी परदे पर उतारने की तैयारी में हैं। जोया के अनुसार, ‘मेरी को-राइटर रीमा कागती और मुझे लगता है कि भारतीय हिप हॉप कल्चर के बारे में अभी बहुत कुछ कहा जाना बाकी है। हम लोग एक और फिल्म प्लान कर रहे हैं, जो भारतीय हिप हॉप को बड़े पर्दे पर पेश करेगी। अभी हम दोनों ने इसके बारे में केवल सोचा है, जल्द ही हम इसको लिखना शुरू करेंगे।’ फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी न देते हुए जोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने सिर्फ इतना कहा है कि उनकी इस फिल्म में उनके भाई फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) नहीं होंगे। ‘गली बॉय (Gully Boy)’ में भी फरहान परदे पर नजर नहीं आए थे। उन्होंने इस फिल्म में बतौर निर्माता काम किया है। जोया ने अपने करियर में जो भी फिल्में बनाई हैं, उनमें फरहान जरूर नजर आए हैं।

gully boy,gully boy sequel,zoya akhtar,ranveer singh,gully boy sequel news,farhan akhtar,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के इस फिल्म में न होने पर जोया (Zoya Akhtar) ने कहा, ‘फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) पहले ही म्यूजिकल रॉक ऑन कर चुके थे। ऐसे में गली बॉय (Gully Boy) में वे फिट नहीं बैठ रहे थे। दर्शकों में रॉक ऑन को लेकर उनकी एक इमेज पहले से बनी हुई थी। इसी के चलते उन्हें ‘गली बॉय (Gully Boy)’ में नहीं लिया गया।’ जोया अख्तर अपनी फिल्मों में बहुत ज्यादा वक्त लेती हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘दिल धडक़ने दो’ तीन वर्ष पूर्व आई थी। उसके बाद उनकी ‘गली बॉय (Gully Boy)’ आई है। अब जब उन्होंने इसके सीक्वल की बात कही है तो तय है कि सीक्वल बनेगी लेकिन उसको बनकर परदे पर प्रदर्शित होने में कम से कम दो साल का वक्त लगेगा। एक वर्ष तो वे रीमा के साथ इसकी पटकथा तैयार करने में लगा देंगी और उसके बाद वे रणवीर सिंह की तारीखों के अनुरूप फिल्म शुरू करेंगी। ऐसे में इस फिल्म के सीक्वल के लिए दर्शकों को कम से कम 2021 तक इंतजार करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम