शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल हो गए हैं जो एक वक्त में एक ही फिल्म को साइन करते हैं। उसके पूरा होने के बाद ही वे दूसरी फिल्म को लेते हैं। इन दिनों अपनी फिल्म ‘कबीर सिंह (Kabir Singh)’ को पूरा करने में लगे शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के बारे में कहा जा रहा है कि उनको एक और बड़ी फिल्म का प्रस्ताव मिला है जिसे उन्होंने न सिर्फ स्वीकार कर लिया है अपितु उसे साइन भी कर लिया है। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने पद्मावत, रंगून और कमीने जैसी फिल्मों में अपनी जबरदस्त अदाकारी से दिखाया है कि वो नई जनरेशन के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं।














