न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेघना गुलजार की एक और बॉयोपिक, रणवीर सिंह बनेंगे सैम मानेकशॉ!

बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली ‘राजी (Raazi)’ सरीखी फिल्म को निर्देशित कर चुकी मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) इन दिनों अपनी अगली फिल्मों को लेकर खासी चर्चाओं में हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 11 Mar 2019 1:15:57

मेघना गुलजार की एक और बॉयोपिक, रणवीर सिंह बनेंगे सैम मानेकशॉ!

बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली ‘राजी (Raazi)’ सरीखी फिल्म को निर्देशित कर चुकी मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) इन दिनों अपनी अगली फिल्मों को लेकर खासी चर्चाओं में हैं। उनकी चर्चा आगामी दो फिल्मों ‘छपाक (Chhapaak)’ और सैम मानेकशॉ की बॉयोपिक (Biopic) को लेकर हो रही हैं। मेघना (Meghna Gulzar) इन दिनों दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर ‘छपाक (Chhapaak)’ नामक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जो एसिड सरवाईवर लक्ष्मी अग्रवाल की बॉयोपिक है। इसके अतिरिक्त वे फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिन्दगी को परदे पर उतारने की तैयारी में हैं, जिन्होंने 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध लड़ा था।

मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) अपनी इस बॉयोपिक फिल्म में सैम मानेक शॉ के किरदार के लिए रणवीर (Ranveer Singh) को लेने का मानस बना रही हैं। उन्होंने इस फिल्म का प्रस्ताव उनके पास भिजवाया है। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों सफलता के सातवें आसमान पर हैं। वे बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे हैं। उनकी फिल्म सिम्बा (Simmba) के बाद ‘गली बॉय (Gully Boy)’ ने भी तहलका मचा दिया था। इन दिनों वे कबीर खान (Kabir Khan) के निर्देशन में कपिल देव (Kapil Dev) की बॉयोपिक (Kapil Dev Biopic) फिल्म ‘83’ में नजर आने वाले हैं। रिपोर्टस के मुताबिक मेघना फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म की घोषणा उन्होंने पिछले साल ‘राजी’ की सफलता के बाद की थी। मेघना तब से इस कहानी पर रिसर्च और काम कर रही थी। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि अभी तक इस फिल्म को लेकर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

सैम होर्मूसजी फ्रेमजी जमशेदजी मानेकशॉ भारत के पूर्व सेनाध्यक्ष थे। उनका जन्म 3 अप्रैल, 1914 को और निधन 27 जून, 2008 को हुआ था। फील्ड मार्शल की रैंक पाने वाले वह भारतीय सेना के पहले अधिकारी थे। सन 1971 में उन्हीं के नेतृत्व में भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ। उनका शानदार मिलिट्री करिअर ब्रिटिश इंडियन आर्मी से शुरू हुआ और 4 दशकों तक चला जिसके दौरान पांच युद्ध भी हुए। उन्हें पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम