न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना रनौत के खिलाफ आदित्य ने कराई ‘एफआईआर’, उभरा पुराना मामला

कंगना ने आदित्य पंचोली पर शारीरिक हिंसा और मारपीट करने का आरोप लगाया था।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 15 May 2019 5:25:33

कंगना रनौत के खिलाफ आदित्य ने कराई ‘एफआईआर’, उभरा पुराना मामला

पिछले दिनों कंगना रनौत ऋतिक रोशन के साथ विवादों के चलते सुर्खियों में रही। वहीं दूसरी ओर वे अपनी फिल्म मणिकर्णिका की कमाई को लेकर भी चर्चाओं में रही। उन्होंने कहा था मणिकर्णिका ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है जबकि मणिकर्णिका ने बॉक्स ऑफिस पर 92 करोड़ का कारोबार ही किया था। अब आदित्य पंचौली और उनका एक पुराना मामला फिर चर्चाओं में आ गया है।

आदित्य पंचोली और कंगना रनौत का सालों पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। कभी दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन उनका रिश्ता समय के साथ बुरे अंजाम पर खत्म हुआ था। कंगना ने आदित्य पंचोली पर शारीरिक हिंसा और मारपीट करने का आरोप लगाया था। अब खबर है कि आदित्य पंचोली ने कुछ दिन पहले कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

आदित्य की ओर से की गई शिकायत, कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल की उस शिकायत का जवाब है जिसमें उन्होंने आदित्य पर शोषण और उत्पीडऩ के आरोप लगाए थे। शिकायत में आदित्य पंचोली ने दावा किया है कि कंगना रनौत के वकील ने उन्हें रेप केस दाखिल करने की धमकी दी है, जो कि आदित्य के हिसाब से सरासर झूठ है। आदित्य पंचोली ने कंगना के खिलाफ रविवार को मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। आदित्य पंचोली ने सबूत के तौर पर वीडियो और फोन रिकॉर्डिंग भी जमा कराए हैं। गौरतलब है कि कंगना और आदित्य पंचोली के बीच का ये मामला करीब 13 साल पुराना है।

एक वेबसाइट से बातचीत में आदित्य पंचोली ने कहा, ‘मैंने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस पहले ही दर्ज कराया है। इस साल 6 जनवरी को कंगना के वकील ने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने मानहानि का केस वापस नहीं लिया तो वो मेरे ऊपर रेप का मुकदमा दर्ज कराएंगी। मेरे खिलाफ साजिश हो रही है।’

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला

ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा

यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट

बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल

13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात

राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश

फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती

'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो