न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ष 2019 की पहली तिमाही का अंतिम माह, 5 शुक्रवार और 7 बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन

वर्ष 2019 की पहली तिमाही का अन्तिम महीना मार्च कल से शुरू होने जा रहा है। बॉलीवुड के लिए इस वर्ष की शुरूआत बहुत शानदार रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 28 Feb 2019 5:24:00

वर्ष 2019 की पहली तिमाही का अंतिम माह, 5 शुक्रवार और 7 बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन

वर्ष 2019 की पहली तिमाही का अन्तिम महीना मार्च कल से शुरू होने जा रहा है। बॉलीवुड के लिए इस वर्ष की शुरूआत बहुत शानदार रही है। अब तक प्रदर्शित हुई फिल्मों में से 3 फिल्मों ने स्वयं को 100 और 200 करोड़ी क्लब में पहुंचाने में सफलता प्राप्त कर ली है और 4थी फिल्म 1 मार्च को 100 करोड़ी क्लब में पहुंचने जा रही है। मार्च माह में 5 शुक्रवार आ रहे हैं और इन 5 शुक्रवारों पर बॉक्स ऑफिस पर 7 बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन 7 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस को 400 करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद है। जिन फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है उनमें अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, सुशांत सिंह राजपूत, नवाजउद्दीन सिद्दीकी ने काम किया है। इन सितारों की उपस्थिति ने ही इन फिल्मों को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

आइए डालते हैं एक नजर मार्च 2019 में प्रदर्शित होने वाली उन फिल्मों पर जो अपने सितारों और कथानक के चलते दर्शकों में खासी चर्चित हो गई है। इन फिल्मों की चर्चा में उनके अनुमानित कारोबार को भी देखा जा रहा है। फिल्मों का अनुमानित कारोबार हमारा अपना दृष्टिकोण है, फिल्में कितनी कमाई कर पाएंगी यह सब दर्शकों की पसन्द पर है।

movies releasing in march 2019,luka chuppi,sonchiriya,kesari,badla,photograph,kesari,notebook,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

1 मार्च 2019—लुका छुपी और सोन चिडिय़ा

लुका छुपी

मार्च के पहले शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर लोअर बजट में बनी दो फिल्मों—लुका छुपी और सोन चिडिय़ा का प्रदर्शन होने जा रहा है। अपने बजट से ज्यादा यह फिल्में अपने सितारों को लेकर चर्चित हैं। ‘लुका छुपी (Luka Chuppi)’ में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की जोड़ी है जिनकी पिछली फिल्में ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘बरेली की बर्फी’ ब्लॉकबस्टर रही हैं। इनके साथ पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे जो अपनी पिछली फिल्मों के चलते दर्शकों के पसन्दीदा अभिनेता बन गए हैं। इसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है।

लुका छुपी (Luka Chuppi) के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही दर्शकों में इसका जोश और एक्साइटमेंट बना हुआ है। यह फिल्म लिव-इन रिलेशनशिप पर आधारित है जिसमें समाज की गलत धारणाओं को तोड़ा गया है। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि यह पहले दिन 7 से 9 करोड़ के मध्य कारोबार करने में सफल होगी। इसके लाइफ टाइम कारोबार के बारे में कहना जल्दबाजी होगी। हो सकता है यह बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन के लिए दूसरा चमत्कारिक मौका हो और फिल्म 100 करोड़ के पार चली जाए। वैसे हमारे आंकलन के अनुसार इसका लाइफ टाइम कारोबार 80 करोड़ तक जा सकता है।

movies releasing in march 2019,luka chuppi,sonchiriya,kesari,badla,photograph,kesari,notebook,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

सोन चिडिय़ा

सत्तर के दशक में चंबल में बागियों के आतंक पर बनी फिल्म ‘सोन चिडिय़ा (Sonchiriya)’ भी 1 मार्च को सिनेमाघरों में धूम मचाने को तैयार है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput), मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar), रणवीर शौरी और आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) के अभिनय के साथ डाकुओं की जिंदगी की झलक देखने को मिलेगी। इसका निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया है। इस फिल्म के दो ट्रेलर जारी किए गए थे, जिनको देखने के बाद से ही दर्शकों में इसकी रिलीज को लेकर बेहद उत्साह है। इस फिल्म के मेकर्स भी इसका अलग ढंग से प्रमोशन कर रहे हैं। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस कुछ संशय में है। यह संशय इसके विषय को लेकर है। दर्शक इस विषय के साथ स्वयं को जोड़ पाता है या नहीं यह पहले दिन के बाद पता चलेगा। फिर भी उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 5 से 6 करोड़ के मध्य कारोबार करने में सफल होगी। इस फिल्म के लाइफ टाइम कारोबार को लेकर हमारा आंकलन है कि यह बॉक्स ऑफिस पर 60 से 70 करोड़ के मध्य कमाने में सफल होगी।

movies releasing in march 2019,luka chuppi,sonchiriya,kesari,badla,photograph,kesari,notebook,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

8 मार्च—बदला

निर्देशक सुजॉय घोष, एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म ‘बदला (Badla)’ के ट्रेलर लांच से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तले किया गया है। यह एक एक्शन-थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री पर आधारित फिल्म है। अमिताभ और तापसी ने ‘पिंक’ के दो साल बाद फिर से एकसाथ पर्दे पर वापसी की है। इस फिल्म को लेकर भी बॉक्स ऑफिस आशान्वित है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3-4 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी। यदि दर्शकों को इसका रहस्य पसन्द आ गया तो निश्चित तौर पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लाइफ टाइम 55-60 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी।

movies releasing in march 2019,luka chuppi,sonchiriya,kesari,badla,photograph,kesari,notebook,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

15 मार्च—फोटोग्राफ

कुछ वर्ष पूर्व बॉक्स ऑफिस पर ऑफ बीट फिल्म ‘द लंच बॉक्स’ देने वाले निर्देशक रितेश बत्रा एक बार फिर से दर्शकों के सामने ‘फोटाग्राफ (Photograph)’ के जरिये परदे पर छाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में बेमेल जोड़ी नवाजउद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) नजर आएगी। गत वर्ष बधाई हो देने वाली सान्या मल्होत्रा के यह उस फिल्म के बाद पहली फिल्म है। इस फिल्म में नवाजउद्दीन का एक अलग अंदाज दिखेगा जिसमें वो एक सीधे-साधे फोटोग्राफर का रोल निभाते नजर आएंगे। यह एक प्यारी सी प्रेम कहानी है इसलिये भी इस फिल्म में नवाज को देखना रोमांचक होगा। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को कितनी कमाई होगी इसके बारे में हम अनुमान नहीं लगा पा रहे हैं। यह पहले दिन संभवत: 1 करोड़ के लगभग कारोबार करते हुए लाइफ टाइम 15 करोड़ की कमाई कर सकती है।

movies releasing in march 2019,luka chuppi,sonchiriya,kesari,badla,photograph,kesari,notebook,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

21 मार्च—केसरी

बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता प्राप्त कर रहे अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की यह इस वर्ष की पहली फिल्म है। लगभग 100 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 1897 के ऐतिहासिक सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है जिसमें मात्र 21 सिखों ने करीब 10 हजार अफगानी हमलावरों से जंग की थी। इसमें अक्षय कुमार ‘हवलदार ईशर सिंह’ का किरदार निभा रहे हैं, उनके साथ परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। ‘केसरी (Kesari)’ को अपनी लागत निकालने के चक्कर में शुक्रवार के स्थान पर गुरुवार को प्रदर्शित किया जा रहा है, क्योंकि 24 मार्च को होली है, जिसके चलते उस दिन सिर्फ शाम और रात के शो जारी रहेंगे। इस फिल्म को साढ़े तीन दिन का वीकेंड मिलेगा।इस फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह हैं।

बॉक्स ऑफिस इस फिल्म की ओपनिंग को लेकर खासा उत्साहित है। जब से ट्रेलर जारी हुआ है दर्शक इसे देखने को बेताब नजर आ रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यह बॉक्स ऑफिस पर 18 से 20 करोड़ के मध्य ओपनिंग लेते हुए लाइफ टाइम 200 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। यह अक्षय की एक और 100 करोड़ी फिल्म है यह तो तय है।

movies releasing in march 2019,luka chuppi,sonchiriya,kesari,badla,photograph,kesari,notebook,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

29 मार्च—नोटबुक

मार्च माह के अन्तिम शुक्रवार को सलमान खान दर्शकों के सामने दो नए चेहरों को पेश करने जा रहे हैं। सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘नोट बुक (Notebook)’ थाई फिल्म ‘टीचर्स डायरी’ पर आधारित है। यह एक इमोशन, लव और डिवोशन से दिल को छू लेने वाली कहानी है। इस फिल्म के जरिये स्वर्गीय अभिनेत्री नूतन की पोती और अभिनेता मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन न्यू कमर जहीर इकबाल के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। ‘नोट बुक’ कश्मीर की वादियों में पनपी एक प्रेम कहानी है। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्देशक नितिन कक्कड़ ने किया है। बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि यह फिल्म पहले दिन 2 से 3 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी।

इस तरह कहा जा सकता है कि होली वाला यह मार्च का महीना दर्शकों के सामने एक्शन, थ्रिलर, बॉयोपिक, कॉमेडी और प्रेम कहानियों को सामने लाने वाला है। अब इन फिल्मों में से बॉक्स ऑफिस पर कौन कितना धमाल कर पाती है यह तो वक्त के साथ दर्शक ही बता सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल