न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘वेटरन’ का रीमेक होगी सलमान खान की अगली फिल्म, कबीर खान का होगा निर्देशन!

लाइफ बैरी डॉट कॉम के विश्लेषक राजेश कुमार भगताणी का अनुमान है कि सलमान खान की इस स्पाई एक्शन फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी कबीर खान को सौंपी जाएगी जो सलमान खान को लेकर इससे पहले ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ के साथ ही ‘ट्यूबलाइट’ सरीखी फिल्में बना चुके हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 25 Mar 2019 1:09:39

‘वेटरन’ का रीमेक होगी सलमान खान की अगली फिल्म, कबीर खान का होगा निर्देशन!

सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी एक और अगली फिल्म की पुष्टि कर दी है, जिसकी शूटिंग वे संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म को पूरा करने के बाद शुरू करेंगे। उनकी यह फिल्म कोरियन फिल्म ‘वेटरन (Veteran)’ का आधिकारिक हिन्दी रीमेक होगी, जिसके अधिकार ‘भारत (Bharat)’ का निर्माण कर रहे उनके बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने खरीद लिए हैं। वर्ष 2015 में प्रदर्शित हुई कोरियन फिल्म ‘वेटरन (Veteran)’ एक जासूस के इर्द गिर्द घूमती है जो अपराध सिंडीकेट चलाने वाले युवा और सफल व्यक्ति का शिकार करता है। यह कोरिया की बड़ी हिट फिल्मों में शुमार रही है।

सलमान खान की ‘वेटरन’ की घोषणा के साथ ही इस बात की चर्चा होना शुरू हो गई है कि इस फिल्म का निर्देशन कौन होगा। लाइफ बैरी डॉट कॉम के विश्लेषक राजेश कुमार भगताणी का अनुमान है कि सलमान खान की इस स्पाई एक्शन फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी कबीर खान (Kabir Khan) को सौंपी जाएगी जो सलमान खान (Salman Khan) को लेकर इससे पहले ‘एक था टाइगर (Ek Tha Tiger)’ और ‘बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan)’ के साथ ही ‘ट्यूबलाइट (Tubelight)’ सरीखी फिल्में बना चुके हैं। जासूस के रूप में सलमान खान को किस तरह से परदे पर पेश करना है यह कबीर खान से बेहतर कोई नहीं जानता है।

Salman Khan,kabir khan,veteran hindi remake,salman khan next film,bharat,inshallah,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

सलमान खान (Salman Khan) ने अपने एक ताजा साक्षात्कार में कहा है कि, ‘मैं वेटरन कर रहा हूँ। अतुल के पास अधिकार हैं। यह एक अच्छी फिल्म है। हम संजय लीला भंसाली की फिल्म के बाद यह फिल्म करेंगे।’ सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी ईद पर प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘भारत (Bharat)’ के ट्रेलर जारी करने की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को अप्रैल के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। इसके साथ ही वे 1 अप्रैल से ‘दबंग (Dabangg-3)’ की तीसरी किश्त पर काम करना शुरू करेंगे। अक्टूबर-नवम्बर माह में वे संजय लीला भंसाली की ‘इंशाअल्लाह (Inshallah)’ को शुरू करेंगे जिसमें उनके साथ पहली बार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) काम करती नजर आएंगी। एक तरफ जहाँ वे 20 वर्ष बाद भंसाली के साथ काम कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर यह तीनों पहली बार किसी फिल्म में साथ-साथ काम करते नजर आएंगे।

Salman Khan,kabir khan,veteran hindi remake,salman khan next film,bharat,inshallah,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

वर्तमान में सलमान खान अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘नोट बुक’ के प्रचार में व्यस्त हैं जिसके जरिये वे बॉलीवुड में दो नए चेहरे प्रनूतन बहल और जहीर इकबाल को पेश करने जा रहे हैं। यह फिल्म इस महीने की 29 तारीख को प्रदर्शित होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम