न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजकुमार राव की अगली हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘रूह अफ्जा’, जनवरी 2020 में

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 27 Feb 2019 3:07:27

राजकुमार राव की अगली हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘रूह अफ्जा’, जनवरी 2020 में

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री (Stree)’ देने वाले अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) एक बार फिर से दर्शकों को अपनी हॉरर कॉमेडी से हंसाने की तैयारी कर रहे हैं। इस काम में उनका साथ देने जा रहे हैं फुकरे फेम वरुण शर्मा (Varun Sharma), जिन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राजकुमार राव के साथ अपनी आगामी फिल्म की जानकारी दर्शकों को दी है। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन और मृगदीप सिंह लाम्बा करने जा रहे हैं। इस फिल्म को मृगदीप सिंह लाम्बा और गौतम मेहरा ने मिलकर लिखा है।

rooh afza,rajkummar rao,dinesh vijan,rooh afza rajkummar rao,dinesh vijan films,rajkummar rao films,rajkummar dinesh vijan horror comedy,rooh afza film

निर्माता दिनेश विजन (Dinesh Vijan)ने कुछ माह पूर्व ही अपनी ब्लॉकबस्टर ‘स्त्री (Stree)’ के सीक्वल की बात कही थी, अब यह फिल्म ‘स्त्री (Stree)’ का रीमेक है या नहीं इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है, हालांकि दर्शकों को ‘स्त्री’ के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। दर्शकों की इसी बेकरारी का ध्यान रखते हुए फिल्म निर्माता दिनेश विजान ने दोबारा राजकुमार राव के साथ अपनी अगली हॉरर-कॉमेडी फिल्म का ऐलान कर दिया है। हालांकि मेकर्स इसकी घोषणा तो पहले ही कर चुके थे अब इस फिल्म के नाम की घोषणा भी कर दी गई है। इस फिल्म का नाम है ‘रूह-अफ्जा’, जो ‘स्त्री’ की तरह ही हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म में कॉमेडी को बरकरार रखने के लिए इस बार दिनेश विजन ने राजकुमार राव के साथ वरुण शर्मा को भी जोड़ा है जो आज के बेहतरीन हास्य सितारों में शुमार होते हैं।

दिनेश विजन ने अपनी इस फिल्म के लिए अभी तक सिर्फ नाम, दो सितारों और इसके निर्माता व लेखक टीम की ही जानकारी साझा की है। फिल्म में नायिका और अन्य सितारे कौन कौन से होंगे की कोई जानकारी नहीं दी गई है। यहाँ तक कि इस फिल्म का निर्देशन कौन करेगा यह भी नहीं बताया गया है। सम्भावना इस बात की है कि इस फिल्म को निर्देशक मृगदीप लाम्बा निर्देशित कर सकते हैं, जो पहले ही दर्शकों की नजरों में अपनी सीरीज ‘फुकरे’ के चलते चर्चाओं में रह रहे हैं। इस फिल्म के लिए पहली बार निर्माता दिनेश विजान ने मृगदीप सिंह लांबा के साथ हाथ मिलाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में त्रासदी, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में धमाके, 400 से ज्यादा मौतें
पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में त्रासदी, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में धमाके, 400 से ज्यादा मौतें
'ईरान को परमाणु हथियार मिले तो वह तुरंत इस्तेमाल करेगा', मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'ईरान को परमाणु हथियार मिले तो वह तुरंत इस्तेमाल करेगा', मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
तान्या मित्तल फिर बनीं ट्रोल्स का निशाना, पहनी 'राम-सीता' प्रिंट वाली साड़ी, पोंछा एकता कपूर का चेहरा
तान्या मित्तल फिर बनीं ट्रोल्स का निशाना, पहनी 'राम-सीता' प्रिंट वाली साड़ी, पोंछा एकता कपूर का चेहरा
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, तीसरे संडे भी शानदार कमाई; 17 दिन का हिसाब जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, तीसरे संडे भी शानदार कमाई; 17 दिन का हिसाब जानें
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
शादी के बाद फरमान खान संग हनीमून पर निकलीं मोनालिसा, समंदर किनारे बिताए यादगार पल
शादी के बाद फरमान खान संग हनीमून पर निकलीं मोनालिसा, समंदर किनारे बिताए यादगार पल
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स