न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस के ‘सुल्तान’ बने रणवीर सिंह, ‘खान’ तिकडी के स्टारडम पर भारी

वर्ष 2018 में यूं तो बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर कई सितारों ने अपनी धमक दिखायी लेकिन इन सितारों में एक मात्र सितारा रणवीर सिंह ऐसे रहे जिन्होंने सिर्फ दो फिल्मों के बूते बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 06 Jan 2019 4:46:26

बॉक्स ऑफिस के ‘सुल्तान’ बने रणवीर सिंह, ‘खान’ तिकडी के स्टारडम पर भारी

वर्ष 2018 में यूं तो बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर कई सितारों ने अपनी धमक दिखायी लेकिन इन सितारों में एक मात्र सितारा रणवीर सिंह ऐसे रहे जिन्होंने सिर्फ दो फिल्मों के बूते बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। अपने 9 साल के करियर में यह सफलता उन्होंने परदे पर विभिन्न प्रकार के किरदारों को अभिनीत करके प्राप्त की है।

bollywood,ranveer singh,aamir khan,Salman Khan,Shah Rukh Khan,simmba,gully boy

वर्ष 2018 में जहाँ सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान की मेगाबजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल हुईं, दूसरी ओर ‘पद्मावत’ के साथ रणवीर सिंह ने धमाकेदार आगाज किया। इस फिल्म में उनके निभाए अलाउद्दीन खिलजी के किरदार को दर्शकों ने न सिर्फ सराहा अपितु इस वर्ष के सर्वश्रेष्ठ सितारों के पुरस्कार मेलों में उन्हें पुरस्कृत भी करवाया। बहु सितारा फिल्म होने के बावजूद उन्होंने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई।

‘पद्मावत’ के साथ वर्ष की धमाकेदार शुरूआत करने वाले रणवीर सिंह ने वर्ष का अन्त भी धमाकेदार किया। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी उनकी फिल्म ‘सिम्बा’ ने वर्ष के अन्तिम दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया। अपने 9 दिन के सफर में ‘सिम्बा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 170 करोड से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म इसी सप्ताह 200 करोड के आंकडे को छूने में सफल हो जाएगी और आगामी सप्ताह यह 250 करोड तक पहुंचेगी।

bollywood,ranveer singh,aamir khan,Salman Khan,Shah Rukh Khan,simmba,gully boy

‘सिम्बा’ दुनियाभर में कमाई के नए कीर्तिमान बनाती दिख रही है। अभी उनकी इस फिल्म की चर्चाएं थमी भी नहीं हैं कि वे इस वर्ष अपनी एक ओर फिल्म ‘गुल्ली बॉय’ के साथ हाजिर होने जा रहे हैं। हाल ही में जारी हुए इस फिल्म के टीजर ने दर्शकों को हैरत में डालते हुए अपनी ओर आकर्षित किया है।

वर्सेटाइल एक्टर हैं रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने अलग-अलग किरदारों को पर्दे पर निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। यशराज फिल्मस के साथ अपनी पहली फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से लेकर हालिया प्रदर्शित ‘सिम्बा’ के जरिये उन्होंने अपने अभिनय के विभिन्न पक्षों को दर्शकों के सामने रखा है। इस सितारे के करियर में संजय लीला भंसाली की ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ ऐसी फिल्म रही, जिसने उनके करियर और निजी जिन्दगी की दिशा और दशा ही बदल दी। ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ ने उन्हें बॉलीवुड के मेगा नायकों में शामिल करवाया।

इन फिल्मों की सफलता ने बॉलीवुड के बडे निर्माताओं को उनके साथ काम करने को मजबूर कर दिया है। रणवीर सिंह अपने समकक्ष सितारों से बहुत आगे निकल चुके हैं। फिल्मों को चुनने और चुनौती भरे रोल अदा कर रणवीर सिंह ने वरुण धवन, आयुष्मान खुराना, सुशांत सिंह राजपूत, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, राजकुमार राव, सिद्धार्थ मल्होत्रा को बहुत पीछे छोड दिया है। किसी भी सितारे में अभिनय और स्टार पावर का ऐसा मिश्रण नहीं दिखता जैसा रणवीर सिंह में है।

bollywood,ranveer singh,aamir khan,Salman Khan,Shah Rukh Khan,simmba,gully boy

बॉक्स ऑफिस किंग बने रणवीर सिंह

स्टारडम और फैंडम के मामले में रणवीर सिंह का खान तिकडी से कोई मुकाबला नहीं हो सकता, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं है कि आने वाले कुछ सालों में रणवीर सिंह ही बॉक्स ऑफिस के असली सुल्तान होंगे। इस बात का सबूत उन्होंने अपनी पिछली प्रदर्शित फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकडों से दे दिया है। वर्ष 2018 में जहाँ आमिर खान और शाहरुख खान की फिल्में—ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान और जीरो—बुरी तरह असफल हुई, वहीं दूसरी ओर सलमान खान की ‘रेस-3’ ने जरूर औसत कमाई की। जबकि इन तीनों सितारों के मुकाबले अकेले रणवीर सिंह ने बाजी मारी। इनकी दो फिल्मों ने खान तिकडी की सभी फिल्मों के कारोबार को पीछे छोडा। कभी तीनों खान की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस हिट की गारंटी माना जाता था, लेकिन अब रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस की नई हिट मशीन बन गए हैं।

bollywood,ranveer singh,aamir khan,Salman Khan,Shah Rukh Khan,simmba,gully boy

रणवीर के नाम रहेगा 2019-2020

इस साल फरवरी में रणवीर कि ‘गुल्ली बॉय’ का प्रदर्शन होगा। इसमें वे अपने करियर के सबसे अलग किरदार में दिखेंगे। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म में रणवीर ने मुम्बई के रैपर नावेद की भूमिका निभाई है। इसके बाद वे कपिल देव की बायोपिक ‘83’ में क्रिकेटर बनेंगे। इसका निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं और अन्त में वे करण जौहर की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘तख्त’ में दिखाई देंगे जिसमें वे दारा शिकोह के रूप में अपने जलवे दिखायेंगे। कहा जा रहा है करण जौहर रणवीर को अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका देना चाहते थे लेकिन इस भूमिका को वे संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में कर चुके थे।

फिल्मों की सफलता के साथ रणवीर सिंह लोकप्रियता भी बढती जा रही है। गत नवम्बर में उन्होंने बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी की। उसके बाद उनकी ब्रैंड वैल्यू और फैंडम भी बढा है। अब देखने वाली बात यह है कि आने वाले दो साल रणवीर सिंह के करियर को क्या दिशा देते हैं।

इस बात में कोई अतिश्योक्ति नहीं है कि अभिनय के साथ-साथ रणवीर का सफलता की गारंटी बनते जाना आने वाले दिनों में खान तिकडी के साथ बॉलीवुड के अन्य सितारों पर भारी पडने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल