न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ष 2019: पहली डिजास्टर साबित हुई ‘सोन चिडिय़ा’, लाइफ टाइम कारोबार सिर्फ 6 करोड़!

‘सोन चिडिय़ा’ बॉलीवुड के लिए जहाँ वर्ष की पहली सबसे बड़ी डिजास्टर साबित हुई है

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 09 Mar 2019 4:06:36

वर्ष 2019: पहली डिजास्टर साबित हुई ‘सोन चिडिय़ा’, लाइफ टाइम कारोबार सिर्फ 6 करोड़!

वर्ष की पहली ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर देने वाले निर्माता रॉनी स्क्रूवाला के लिए इस प्रदर्शित हुई उनकी दूसरी फिल्म ‘सोन चिडिय़ा’ बॉलीवुड के लिए जहाँ वर्ष की पहली सबसे बड़ी डिजास्टर साबित हुई है, वहीं उनके बैनर के लिए भी सवालिया निशान बन गई है। अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्म ‘सोन चिडिय़ा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। चम्बल के डकैतों की जिंदगी पर बनी इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा, रणवीर शौरी और मनोज बाजपेयी ने अहम् भूमिकाएँ निभाई हैं। शानदार स्टार कास्ट के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की खींच पाने में असफल रही। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक फिल्म ने 7 दिनों में केवल 5.50 करोड़ की कमाई की है। यह फिल्म सिनेमाघरों का किराया तक निकालने में असफल साबित हुई है।

फिल्म की लाइफटाइम कमाई की बात करें तो यह करीब 6 करोड़ बताई जा रही है। ‘सोन चिडिय़ा’ फिल्म की कहानी 1970 के समय की है, जब चंबल के बीहड़ों मे डाकुओं का आतंक और उनका ही राज चलता था। डकैत, पुलिस, लड़ाई, हमला जैसी चीजों से भरी होने के बाद भी फिल्म अपराध पर आधारित नहीं है बल्कि अपराध करने के बाद अपराधियों के हालात की कहानी है, जहां राज करने के लिए कई गैंग्स के बीच खूनी लड़ाइयां होती हैं, वहीं सरकार इन डकैतों के राज को खत्म कर चंबल साफ करने के अभियान पर है।

son chiriya,son chiriya box office,son chiriya box office collection,son chiriya flop,son chiriya 2019 disaster movie,sushant singh rajput,bhumi pednekar,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

आइए डालते हैं एक नजर ‘सोन चिडिय़ा’ की अब तक की कमाई पर—

शुक्रवार—1 करोड
शनिवार—1 करोड
रविवार—1.50 करोड
सोमवार—80 लाख
मंगलवार—45 लाख
बुधवार—40 लाख
गुरुवार—करीब 35 लाख
कुल कमाई—5.50 करोड़

son chiriya,son chiriya box office,son chiriya box office collection,son chiriya flop,son chiriya 2019 disaster movie,sushant singh rajput,bhumi pednekar,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

ऐसा नहीं है कि इस फिल्म में काम करने वाले सितारे अभिनय नहीं जानते हैं। सभी सितारे मंझे हुए आर्टिस्ट हैं इसके बावजूद यह फिल्म सफल नहीं हो सकी है। इस फिल्म की असफलता में सबसे बड़ा हाथ भाषा का रहा है। फिल्म में जिस भाषा में संवाद सितारों से बुलवाए गए हैं वह आम दर्शकों की समझ में नहीं आए। साथ ही इस फिल्म की गति भी बहुत कम है। कहा तो यह भी जा रहा है कि निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने गलत विषय पर फिल्म बनाई है। आज जहाँ बॉक्स ऑफिस पर एक्शन थ्रिलर और कॉमेडी जोनर की फिल्मों के साथ विषय आधारित फिल्मों को सफलता मिल रही है ऐसे में डकैतों पर आधारित फिल्म को देखने के लिए दर्शक तैयार नहीं थे। स्पेशल अपियरेंस में भी मनोज बाजपेई की बेहतरीन ऐक्टिंग के अलावा सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) की बेमिसाल ऐक्टिंग भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई में तेजी न ला सकी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम